लाइव न्यूज़ :

मायावती ने की मतदान करने की अपील, कहा-ऐसी सरकार चुनें जो छलावा न करें

By भाषा | Updated: April 18, 2019 15:25 IST

लोकसभा चुनाव 2019: मायावती ने आज एक बयान में कहा कि ''आज दूसरे चरण का मतदान है और बीजेपी व पीएम मोदी उसी प्रकार से नरवस व घबराए लगते हैं जैसे पिछले लोकसभा चुनाव में हार के डर से कांग्रेस व्यथित व व्याकुल थी।

Open in App

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश के सर्वसमाज के मतदाताओं, युवाओं व महिलाओं से अपील की कि वे लोकसभा के लिए आज हो रहे दूसरे चरण के मतदान में भी वोट डालने के अपने संवैधानिक हक का भरपूर इस्तेमाल करें और ऐसी सरकार चुनें जो छलावा करने के बजाए सही व सच्चे मन से उनके अच्छे दिन लाने के लिए जी-जान से काम करे।

मायावती ने आज एक बयान में कहा कि ''आज दूसरे चरण का मतदान है और बीजेपी व पीएम मोदी उसी प्रकार से नरवस व घबराए लगते हैं जैसे पिछले लोकसभा चुनाव में हार के डर से कांग्रेस व्यथित व व्याकुल थी। इसकी असली वजह सर्वसमाज के गरीबों, मजदूरों, किसानों के साथ-साथ इनकी दलित, पिछड़ा व मुस्लिम विरोधी संकीर्ण सोच व कर्म है।''

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का इस बारे में संतोष प्रकट करना काफी महत्वपूर्ण है कि चुनाव आयोग उतना लाचार व कमजोर नहीं है जितना वह अपने आपको साबित कर रहा था। लेकिन इस तथ्य व आम धारणा की सही जाँच व परख होनी बाकी है कि आयोग वाकई स्वतंत्रता व निष्पक्षता से काम कर रहा है एवं केन्द्र के आगे नतमस्तक नहीं है?

इसके अलावा चुनाव में हर प्रकार के अनर्गल आरोपों के अलावा बीजेपी के नेतागण व स्वयं पीएम मोदी की जुबान लगातार बेलगाम रही है जैसेकि विपक्ष पर यह आरोप कि वे उन्हें गाली देते रहते हैं बहुत ही अशोभनीय व अमर्यादित है। महिला सम्मान से जुड़े मामलों में भी बीजेपी की भूमिका अच्छी नहीं रही है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष को अनेक प्रकार से उकसाए जाने के बावजूद शालीनता की सीमा नहीं लांघनी चाहिए। इससे बीजेपी को अपनी कमजोरी छिपाने व लोगों को बरगलाने का मौका मिल जाता है। वैसे भी जब सत्ताधारी पार्टी पर आयोग की पकड़ सख्त होगी तभी जनविश्वास पैदा होगा।

टॅग्स :मायावतीलोकसभा चुनावबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील