लाइव न्यूज़ :

लालू यादव ने ट्वीट कर नीतीश कुमार पर साधा निशाना, लिखा- जिनकी आंखों का पानी सूख गया, उनमें लोकशर्म कहां रहेगा?

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2019 21:09 IST

Lok Sabha Elections 2019: लालू यादव ने राजद का साथ छोड़े भाजपा का दामन पकड़ने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरते हुए लिखा कि ‪इसका कौनो ठिकाना है कब, कहां, कैसे और क्यों लुढ़क जाए?‬

Open in App
ठळक मुद्देलालू के ट्वीट में लिखा गया, ''बिना धनुष के तीर चला रहा है. बिना वचन के बोल रहा है. ‪इसका कौनो ठिकाना है, कब कहां कैसे और क्यों लुढक जाए?‬'' नीतीश कुमार ने कहा कि 15 वर्ष पहले वाले पति-पत्नी का राज आया तो एक बार फिर से आपके हाथों में लालटेन थमा दिया जाएगा.

Lok Sabha Elections 2019: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख व चारा घोटाला मामले में जेल में कैद लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि जिनकी आंखों का पानी सूख गया है, उनमें लोकशर्म कहां रहेगा? 

लालू यादव ने राजद का साथ छोड़े भाजपा का दामन पकड़ने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरते हुए लिखा कि ‪इसका कौनो ठिकाना है कब, कहां, कैसे और क्यों लुढ़क जाए?‬ लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, ''बिना धनुष के तीर चला रहा है. बिना वचन के बोल रहा है. ‪इसका कौनो ठिकाना है, कब कहां कैसे और क्यों लुढक जाए?‬ ‪पलटू-सलटू पब्लिक कमिटमेंट भी कुछ होता है जी. लोकराज लोकलाज से चलता है. जिनकी आंखों का पानी सूख गया है, उनमें लोकशर्म कहां रहेगा?‬''

यहां बता दें कि आजकल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी चुनावी सभाओं में लालू-राबड़ी शासन काल के 15 साल की याद दिलाते हुए लोगों को आगाह कर रहे हैं कि अगर उनका शासन फिर से आया तो हाथ में फिर से लालटेन थमा देंगे.

चुनावी जनसभाओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू-राबड़ी का नाम लिए बिना कहते रहे हैं कि आप लोग सोच लीजिए, 15 वर्ष पहले वाले पति-पत्नी का राज आया तो एक बार फिर से आपके हाथों में लालटेन थमा दिया जाएगा. आज भी नीतीश कुमार ने विभिन्न चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजद के कार्यकाल में बिजली के तार पर कपड़ा सूखता था. लोग शाम के बाद घर से नहीं निकलते थे. अब हर घर में बिजली है तो लालटेन की जरूरत खत्म हो गई है. राजद को सत्ता मिली तो फिर से लालटेन युग ला देंगे.

टॅग्स :लोकसभा चुनावनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष