लाइव न्यूज़ :

भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी वोट डालने को तैयार, मतदाताओं से की यह अपील

By भाषा | Updated: May 19, 2019 06:26 IST

नेगी ने 2019 आम चुनाव के अंतिम चरण में रविवार को पुन: वोट करने की इच्छा जाहिर की। किन्नौर के जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल चंद ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर के एक निवासी श्याम शरण नेगी देश के पहले मतदाता हैं और वह राज्य के निर्वाचन विभाग के लिये काफी महत्वपूर्ण हैं।’’

Open in App

देश के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी रविवार को एक बार फिर से मतदान करने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं से राज्य की सभी चार लोकसभा सीटों पर ईमानदार उम्मीदवारों को चुनने की अपील की है। नेगी (102) ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘किसी पार्टी विशेष के लिये वोट करने के बजाय अपनी संसदीय सीट के लिये ईमानदार और सक्रिय उम्मीदवार को चुनें।’’

नेगी ने 2019 आम चुनाव के अंतिम चरण में रविवार को पुन: वोट करने की इच्छा जाहिर की। किन्नौर के जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल चंद ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर के एक निवासी श्याम शरण नेगी देश के पहले मतदाता हैं और वह राज्य के निर्वाचन विभाग के लिये काफी महत्वपूर्ण हैं।’’ नेगी सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक हैं।

आधिकारिक रिकार्ड के अनुसार उनका जन्म एक जुलाई 1917 को हुआ है। नेगी अब भी याद करते हैं कि वह कैसे देश के पहले मतदाता बने। उन्होंने कहा, ‘‘देश में पहला चुनाव फरवरी 1952 में हुआ लेकिन हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ जनजातीय इलाके में खराब मौसम में मतदान कराना मुश्किल होने के कारण पांच महीने पहले 23 अक्टूबर 1951 को ही मतदान हो गया।’’

नेगी ने कहा, ‘‘मैं तब एक स्कूल शिक्षक था और मैं चुनाव ड्यूटी पर था। इसके कारण मैं किन्नौर के कालपा प्राथमिक विद्यालय में अपना वोट डालने सुबह सात बजे पहुंच गया। मैं पहला मतदाता था जो वहां पहुंचा और जिसने वोट किया।’’

उन्होंने आंखों में चमक लिये कहा, ‘‘बाद में मुझे बताया गया कि मैं इलाके में कहीं भी वोट करने वाला पहला मतदाता हूं।’’ नेगी ने कहा कि वोट डालने के बाद मैं चुनाव ड्यूटी करने गया। नेगी हिंदी सिनेमा ‘सनम रे’ में भी काम कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि चाहे पंचायत चुनाव हो या लोकसभा चुनाव, मैं तब से कभी भी वोट डालना नहीं भूला। एक बार फिर से मतदान करने की इच्छा जाहिर करते हुए नेगी ने गिरते स्वास्थ्य की शिकायत की। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरी अंतिम इच्छा है कि फिर से मतदान करूं। लेकिन मेरे पैर काम नहीं करते और अब घुटने दर्द करते हैं, इसके अलावा देखने और सुनने में भी दिक्कतें होती हैं।’’

नेगी की इस चिंता पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा, ‘‘नेगी हमारे लिये काफी महत्वपूर्ण हैं। हम उन्हें मतदान केंद्र तक लाएंगे और वापस घर छोड़ेंगे। हम अभी भी उनके स्वास्थ्य एवं अन्य जरूरतों का ध्यान रखते हैं। एक सरकारी चिकित्सक नियमित तौर पर जाकर उनके स्वास्थ्य की जांच करता है।’’ राज्य के एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नेगी राज्य के उन 999 मतदाताओं में से एक हैं जिनकी उम्र 100 वर्ष या इससे अधिक है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर