लाइव न्यूज़ :

दुविधा में शत्रुघ्न सिन्हा, क्या पत्नी पूनम सिन्हा के समर्थन में अपनी ही पार्टी कांग्रेस के खिलाफ करेंगे प्रचार!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 4, 2019 09:07 IST

शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल हुए जबकि उनकी की पत्नी पूनम सिन्हा 16 अप्रैल को सपा में शामिल हुईं. यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन नहीं हुआ है जबकि बसपा और रालोद सपा के साथ है.

Open in App

कहावत है कि 'दुविधा में दोनों गए माया मिले न राम', आज कुछ ऐसी हीं स्थिति भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थामने वाले शत्रुघ्न सिन्हा अर्थात बिहारी बाबू के लिए हो गई है. खुद कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनकी पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर लखनऊ से चुनाव के मैदान में उतर चुकी हैं. वहां उनका मुकाबला केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस के प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम से होने जा रहा है.

ऐसे में अब बिहारी बाबू के सामने धर्म संकट यह है कि क्या वह अपनी पत्नी के लिए प्रचार करने लखनऊ जाएंगे, अगर जाएंगे तो क्या कांग्रेस को भी खामोश रहने को कहेंगे? जिसमें वह खुद अपना भविष्य तलाश रहे हैं. बता दें कि अभी पिछले दिनों ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि हम पूनम सिन्हा का पार्टी में स्वागत करते हैं. वह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगी.

लखनऊ का चुनाव हम विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे. वह लखनऊ की पहली महिला सांसद होंगी, इसलिए हमने महिला को टिकट दिया. हमारी पार्टी दूसरे पार्टियों की तुलना में महिलाओं का ज्यादा सम्मान करती है. वहीं, यह कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा छोड़ हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न क्या अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के समर्थन में लखनऊ में अपनी ही पार्टी के खिलाफ चुनाव प्रचार करते नजर आ सकते हैं?

यहां उल्लेखनीय है कि शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल हुए जबकि उनकी की पत्नी पूनम सिन्हा 16 अप्रैल को सपा में शामिल हुईं. यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन नहीं हुआ है जबकि बसपा और रालोद सपा के साथ है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावशत्रुघ्न सिन्हाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससमाजवादी पार्टीपटना साहिबलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप