लोकसभा 2019: राजस्थान की 25 सीटों के लिए दो चरणों में होगा मतदान, 23 मई को मतगणना

By स्वाति सिंह | Published: March 10, 2019 06:14 PM2019-03-10T18:14:59+5:302019-03-10T19:45:12+5:30

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि इसबार चुनाव सात चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। सभी सीटों के लिए मतगणना 23 मई को होगी।

Lok Sabha Elections 2019 in Rajasthan Constituencies Polls will be held in two phase Chunav result on 23 may | लोकसभा 2019: राजस्थान की 25 सीटों के लिए दो चरणों में होगा मतदान, 23 मई को मतगणना

लोकसभा 2019: राजस्थान की 25 सीटों के लिए दो चरणों में होगा मतदान, 23 मई को मतगणना

Highlightsइस बार चुनाव सात चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा।वोटों की गिनती 23 मई को होगी। 

चुनाव आयोग ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि इस बार चुनाव सात चरणों में आयोजित किए जाएंगे। देश की कुल 543 लोक सभा सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक कुल सात चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू हो गई है। राजस्थान में दो चरणों में चुनाव होंगे। यहां पहला मतदान 29 अप्रैल को 13 लोक सभा सीटों के लिए और दूसरा 6 मई को 12 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। 

राजस्थान में लोक सभा की कुल 25 सीटें हैं। बीते लोक सभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी ने सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन अजमेर और अलवर के मौजूदा सांसदों के निधन के बाद वहां बीते वर्ष उपचुनाव हुए थे। उपचुनावों के आए नतीजों के बाद दोनों सीटें कांग्रेस की झोली में चली गई।

प्रदेश में ये हैं लोकसभा 25 सीटें

01.जयपुर
02. जयपुर ग्रामीण
23.सीकर
04. चूरू
07. झुंझुनूं
06. दौसा
07.अलवर
08. टोंक-सवाईमाधोपुर
09. उदयपुर
10.  भीलवाड़ा
11. राजसमंद
12. चित्तौड़गढ़
13. जोधपुर
14. नागौर
15. अजमेर
16. बीकानेर
17. श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़
18.बाड़मेर-जैसलमेर
19.जालोर-सिरोही
20. पाली
21.भरतपुर
22.करौली-धौलपुर
23. बांसवाड़ा
24.कोटा-बूंदी
25. झालावाड़-बारां

गौरतलब है कि राजस्थान की 25 सीटों में से 7 सीटें अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के आरक्षित हैं।

कब-कब होंगे मतदान

पहला चरण- 11 अप्रैल- 91 सीटों- आंध्र प्रदेश (25 सीटें), अरुणाचल (2 सीटें) असम (5 सीटें) बिहार (4 सीटें) छत्तीसगढ़ (1 सीटें) जम्मू-कश्मीर (2 सीटें), महाराष्ट्र (1 सीट), मेघालय (1 सीट), मिजोरम (1 सीटें), ओडिशा (4 सीटें), सिक्किम (1 सीट), तेलंगाना (17 सीटें) त्रिपुरा (1 सीट), उत्तर प्रदेश (8 सीटें), उत्तराखंड (5 सीटें), पश्चिम बंगाल (2 सीटें), अंडमान निकोबार (1 सीट), लक्षद्वीप (1 सीट)

दूसरा चरण- 18 अप्रैल- 91 सीटें- असम 5, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 3, जम्मू-कश्मीर-2, कर्नाटक-14, महाराष्ट्र-10, मणिपुर-1, ओडिशा-5, तमिलनाडु-39, त्रिपुरा-1, उत्तर प्रदेश-8, पश्चिम बंगाल-3, पुद्दुचेरी-1

तीसरा चरण- 23 अप्रैल- 115 सीटें- असम 4, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 7, गुजरात 26, गोवा 2, जम्मू-कश्मीर-1, कर्नाटक-14, केरल-20, महाराष्ट्र-14, ओडिशा-6, उत्तर प्रदेश-10, पश्चिम बंगाल-5, दादर नागर हवेली-1, दमन दीव-1.

चौथा चरण- 29 अप्रैल- 71 सीटें- बिहार 5, जम्मू-कश्मीर 1, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 6, महाराष्ट्र 17, ओडिशा 6, राजस्थान 13, उत्तर प्रदेश 13, पश्चिम बंगाल 8

पांचवां चरण- 6 मई- 51 सीटें- बिहार 5, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 7, राजस्थान 12, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 7

छठवां चरण- 12 मई- 59 सीटें- बिहार 8, हरियाणा 10, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 8, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8, दिल्ली 7

सातवां चरण- 19 मई- 59 सीटें- बिहार 8, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 8, पंजाब 13, चंडीगढ़ 1, पश्चिम बंगाल 9, हिमाचल 4


Web Title: Lok Sabha Elections 2019 in Rajasthan Constituencies Polls will be held in two phase Chunav result on 23 may