लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: व्यक्तिगत सियासी दबाव से मुक्त हुए गहलोत और राजे!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: April 30, 2019 02:51 IST

राजस्थान में पहले चरण के मतदान ने केंद्रीय मंत्री पी.पी. चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, राजकुमारी दीया कुमारी, वैभव गहलोत, मानवेन्द्र सिंह, दुष्यंत सिंह सहित कई दिग्गजों की सियासी तकदीर का फैसला कर दिया है.

Open in App

राजस्थान में पहले चरण के मतदान के साथ ही, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व्यक्तिगत सियासी दबाव से मुक्त हो गए हैं. जहां, जोधपुर में सीएम गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह के सामने झालावाड़ से 2014 की जीत दोहराने की चुनौती है. इसी कारण से जहां जोधपुर का चुनाव गहलोत के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है, वहीं झालावाड़ का चुनाव राजे के लिए खास है.

अशोक गहलोत ने जोधपुर में वोट डाला. इस दौरान उनके साथ पुत्र वैभव गहलोत भी मौजूद रहे. उधर, वसुंधरा राजे ने भी झालावाड़ की हाउिसंग बोर्ड कॉलोनी में वोट डाला. जोधपुर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत चुनाव लड़ रहे हैं और इसीलिए यहां का चुनाव पीएम मोदी के लिए महत्वपूर्ण है. 

राजस्थान में पहले चरण के मतदान ने केंद्रीय मंत्री पी.पी. चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, राजकुमारी दीया कुमारी, वैभव गहलोत, मानवेन्द्र सिंह, दुष्यंत सिंह सहित कई दिग्गजों की सियासी तकदीर का फैसला कर दिया है.

जोधपुर सीट पीएम मोदी और सीएम गहलोत के लिए कितनी महत्वपूर्ण रही है, यह इसी से जाना जा सकता है कि इस सीट के लिए चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने सीएम गहलोत को लेकर इस चुनावी दौर का सबसे विवादास्पद और अमर्यादित बयान दिया था, जिस पर गहलोत ने भी उसी तरह से जवाब भी दिया था.

लोकसभा चुनाव 2019 के तहत सोमवार को राजस्थान के 13 लोस निर्वाचन क्षेत्रों अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जालोर, बारां-झालावाड़, पाली, राजसमंद, टोंक-सवाई माधोपुर, उदयपुर, जोधपुर और कोटा में मतदान हुआ. 

आदिवासी क्षेत्र में बीटीपी का असर बढ़ा: पहले चरण का मतदान इस वजह से भी खास है कि दक्षिण राजस्थान के आदिवासी क्षेत्र में नई क्षेत्रीय पार्टी बीटीपी के बढ़ते असर की गति भी इसमें नजर आएगी. बीटीपी के कारण ही इस बार चुनाव में इस क्षेत्र में त्रिकोणात्मक संघर्ष की स्थिति बनी है. लंबे समय से दक्षिण राजस्थान में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही होता रहा है, लेकिन पिछले विस चुनाव 2018 के दौरान उदयपुर संभाग में बीटीपी ने अपनी प्रभावी मौजदूगी दर्ज करवाते हुए दो सीटें जीती ली थी. 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावअशोक गहलोतवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए