लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: देश भर से अब तक 377 करोड़ कैश, 78 लाख लीटर शराब और 705 करोड़ के ड्रग्स जब्त

By विनीत कुमार | Updated: April 4, 2019 10:39 IST

चुनाव आयोग ने जो रुपये जब्त किये हैं उसमें से सबसे अधिक 127.84 करोड़ रुपये तमिलनाडु से मिले हैं। वहीं, सबसे ज्यादा शराब करीब 19 लाख लीटर की बोतलें महाराष्ट्र से मिली हैं।

Open in App

चुनाव आयोग ने बुधवार को बताया कि अब तक (3 अप्रैल) तक करीब 377.511 करोड़ रुपये, 157 करोड़ की शराब (78 लाख लीटर) सहित 705 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी है। साथ ही करीब 312 करोड़ रुपये के बहुमूल्य धातु जिसमें सोना भी शामिल है, को जब्त किया है।

चुनाव आयोग ने यह बात तब कही है जब लोकसभा चुनाव-2019 के पहले चरण की वोटिंग में करीब एक हफ्ता रह गया है। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। 

रिपोर्ट्स के अनुसार चुनाव आयोग ने जो रुपये जब्त किये हैं उसमें से सबसे अधिक 127.84 करोड़ रुपये तमिलनाडु से मिले हैं। वहीं, सबसे ज्यादा शराब करीब 19 लाख लीटर की बोतलें महाराष्ट्र से मिली हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश का स्थान आता है। ड्रग्स के मामले में पंजाब सबसे ऊपर है। यहां से चुनाव आयोग ने करीब 116 करोड़ के ड्रग्स जब्त किये हैं। वहीं, बहुमूल्य धातु सबसे अधिक तमिलनाडु से जब्त हुए हैं।

इससे पहले 2014 में चुनाव आयोग ने पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान करीब 299.94 करोड़ रुपये कैश जब्त किये थे। हैरान करने वाली बात ये भी है कि कैश जब्त किये जाने के मामले में तमिलनाडु में ही इस बार 84 फीसदी का उछाल आया है। पिछली बार लोकसभा चुनाव के दौरान तमिलनाडु से 15.56 करोड़ रुपये मिले थे जबकि इस बार ये 100 करोड़ के पार पहुंच चुका है। ऐसे ही महाराष्ट्र में करीब 31,000 लीटर शराब पिछली बार पकड़े गये थे।

हालांकि, पंजाब की कहानी अलग है। पिछली बार यहां लोकसभा चुनाव के दौरान 780 करोड़ रुपये से ज्यादा के ड्रग्स पकड़े गये थे। इस बार यह आंकड़ा फिलहाल तक सात गुणा (116 करोड़) कम है। वैसे, चुनाव आयोग लगातार सख्ती बरते हुए हैं और अभी वोटिंग शुरू भी नहीं हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले एक से डेढ़ महीने में यह तमाम आंकड़े और ऊपर जा सकते हैं।

बता दें कि 11 अप्रैल को पहले चरण का जबकि 19 मई को सातवें और आखिरी चरण का वोट डाला जाना है। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया