लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: पत्नी के प्रचार के लिए सपा के रथ पर सवार हुए कांग्रेस के 'शॉटगन'

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 18, 2019 15:20 IST

कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ने वाले शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार को समाजवादी पार्टी के रथ पर सवार हुए। वो पत्नी पूनम सिन्हा के लिए प्रचार कर रहे थे।

Open in App

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की संसदीय सीट के लिए पूनम सिन्हा ने नामांकन कर दिया है। वो समाजवादी पार्टी के टिकट पर राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। नामांकन के बाद पूनम सिन्हा ने रोड शो किया। इस रोड शो में डिंपल यादव समेत कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ने वाले शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हुए। गौरतलब है कि पत्नी पूनम सिन्हा के प्रचार के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पार्टी से अनुमति ली है। लखनऊ संसदीय सीट पर 6 मई को मतदान होते हैं।

रोड शो का समापन करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने अखिलेश यादव को भविष्य का नेता बताया। उन्होंने कहा कि लखनऊ की जनता उन्हें आशीर्वाद दे। वो चुनाव के बाद भी पूरे परिवार के साथ लखनऊ की जनता के बीच रहेंगे।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज गुरुवार को आजमगढ़ संसदीय सीट से अपना पर्चा भरा। अखिलेश के पहुंचने के पहले ही हजारों सपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और उनमें भारी जोश दिखा। नामांकन पत्र भरने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि पहले और दूसरे चरण में गठबंधन के पक्ष में वोटों की बारिश हो रही है। सातवां चरण आते-आते कितने वोटों की बारिश होगी यह अंदाजा लगाना मुश्किल है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को केवल पांच नहीं बल्कि सात सालों का हिसाब देना होगा। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ समाजवादियों की धरती रही है। यहां का विकास सपा और बसपा ने ही किया है। जनता काम और तरक्की पर उनको वोट देगी। उन्होंने कहा कि मतदान काफी अच्छा चल रहा है उम्मीद है कि पहले चरण से भी अधिक मतदान होगा और आजमगढ़ की जनता समाजवादियों को अच्छे मतों से जिताएगी ।

टॅग्स :लोकसभा चुनावलखनऊउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019शत्रुघ्न सिन्हासमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos