लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने की ओडिशा के 2 लोकसभा, 9 विधानसभा उम्मीदवारों की घोषणा, बेगुनिया विधानसभा सीट से जेबी पटनायक के बेटे को दिया टिकट

By भाषा | Updated: April 3, 2019 15:32 IST

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अब तक राज्य की 21 लोकसभा सीट में से 17 के लिए तथा 147 विधानसभा सीटों में से 123 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पृथ्वी राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत जे बी पटनायक के पुत्र हैं।

कांग्रेस ने कटक लोकसभा सीट से राज्य के पूर्व मंत्री पंचानन कानूनगो और बेगुनिया विधानसभा सीट से पृथ्वी बल्लभ पटनायक को मैदान में उतारा है। पृथ्वी राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत जे बी पटनायक के पुत्र हैं। पृथ्वी पहली बार मैदान में उतर रहे हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार की रात ओडिशा की नौ विधानसभा और दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। इस सूची में पंचानन कानूनगो और पटनायक के नाम शामिल हैं। कटक सीट पर पूर्व वित्त मंत्री कानूनगो का मुकाबला भाजपा के प्रकाश मिश्रा और बीजद के पांच बार से सांसद भतृहरि महताब से होगा।

मिश्रा अवकाशप्राप्त आईपीएस अधिकारी हैं। कांग्रेस ने जाजपुर (सुरक्षित) लोकसभा सीट से मानस जेना को मैदान में उतारा है जहां उनका मुकाबला बीजद प्रत्याशी शर्मिष्ठा सेठी से होगा। कांग्रेस ने जाजपुर विधानसभा सीट से संतोष कुमार नंदा को मैदान में उतारा है वहीं कामख्यानगर से भवानी शंकर महापात्रा, पारादीप से अरिंदम सरखेल, पिपली से युधिष्ठिर सामंतराय को टिकट दिया है।

पार्टी द्वारा घोषित सूची के अनुसार मानस दास पटनायक को बालासोर से, स्मृति रेखा पाही को धर्मशाला से त्रिनाथ बेहेरा को हिंडोल से और बॉबी मोहंती को बारंबा से मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस अब तक राज्य की 21 लोकसभा सीट में से 17 के लिए तथा 147 विधानसभा सीटों में से 123 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसओडिशा लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर