लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: सीएम चंद्रबाबू नायडू ने EC पर लगाया पक्षपात का आरोप, चुनाव आयोग ने किया खारिज

By भाषा | Updated: April 13, 2019 21:05 IST

नायडू ने आरोप लगाया कि बिना उचित कारण बताये चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी, श्रीकाकुलम के जिला क्लेक्टर, कडपा एवं श्रीकाकुलम के पुलिस अधीक्षकों और डीजी (खुफिया) का तबादला कर दिया जिससे राज्य में अधिकारियों का मनोबल प्रभावित हुआ।

Open in App

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने यहां शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा जिसमें बृहस्पतिवार को राज्य में चुनाव के दौरान भारी संख्या में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ और अपर्याप्त सुरक्षा के कारण हिंसा की घटनाओं का आरोप लगाया। चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुये उन्होंने दावा किया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मनमाने तरीके से हटाया गया और प्रशासन में नीतिगत पंगुता पैदा की गई गई।

उन्होंने ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की संभावना के कारण चुनाव प्रक्रियाओं के पवित्रताओं को बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग से मतपत्रों से मतदान कराने की मांग की। तेदेपा प्रमुख ने कहा, ‘‘एक संवैधानिक संस्था, भारत निर्वाचन आयोग जिस तरीके से संवैधानिक कर्तव्य की भावना पर खरा उतरने में बुरी तरह विफल रही वह ना केवल परेशान करने वाली बल्कि देश में लोकतंत्र के भविष्य के लिए भी एक खतरा है।’’ नायडू ने आरोप लगाया कि बिना उचित कारण बताये चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी, श्रीकाकुलम के जिला क्लेक्टर, कडपा एवं श्रीकाकुलम के पुलिस अधीक्षकों और डीजी (खुफिया) का तबादला कर दिया जिससे राज्य में अधिकारियों का मनोबल प्रभावित हुआ।

सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग ने नायडू के सभी शिकायतों पर बिंदुवार प्रतिक्रिया दी है। नायडू को बताया गया है कि किसी भी रिटर्निंग अधिकारियों को नहीं हटाया गया और केवल एक जिला चुनाव अधिकारी बाहर किया गया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा देखने वाले डीजी (खुफिया) का तबादला उनकी सुरक्षा के साथ समझौता था। मुख्यमंत्री नायडू ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की मर्जी और पसंद के अनुसार काम किया जबकि उनकी पार्टी तेदेपा की शिकायतों को दरकिनार किया। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के प्रत्याशी ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ एक धमकी भरा बयान दिया जिसके तुरंत बाद प्रकासम जिला पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया गया।

ज्ञापन में नायडू के हवाले से कहा गया है, ‘‘मुख्य सचिव को ना केवल अनौपचारिक रूप से हटा दिया गया बल्कि उनकी जगह पर राज्य सरकार से बिना विचार-विमर्श के नियुक्ति की गई जो लोकतांत्रिक शासन की स्थापित पंरपराओं और प्रक्रियाओं के खिलाफ है।’’ हालांकि, माना जा रहा है कि चुनाव आयोग ने नायडू से कहा है कि चुनाव आयोग के आदेशों का पालन करने में विफल रहने के कारण मुख्य सचिव को हटाया गया। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'