लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में महागठबंधन शामिल नहीं होगी BSP, 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया फैसला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 10, 2019 17:19 IST

बसपा प्रमुख मायावती ने महागठबंधन में सम्मानजनक सीटें नहीं दिए जाने के करण बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। 

Open in App

बिहार में महागठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग को लेकर उलझी पेंच सुलझने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, बहुजन समाजवादी पार्टी ने किसी गठबंधन का हिस्सा बनने की बजाय बिहार में एकला चलो की राह पकड़ ली है।

बताया जाता है कि बसपा प्रमुख मायावती ने महागठबंधन में सम्मानजनक सीटें नहीं दिए जाने के करण बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। 

इसको लेकर प्रदेश इकाई ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, पार्टी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करें, इसके लिए बसपा के प्रदेश प्रभारी लाला मेधानकर बिहार में लगातार कैंप कर रहे हैं। 

मेधानकर ने बताया कि हम सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की सोंच के साथ चलने वाले पार्टियों के साथ हमारी लड़ाई है। 

उन्होंने महागठबंधन के घटक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग हमें एक सीट के दावेदार बता रहे थे। उन लोगों ने हमारी पार्टी का दुष्प्रचार किया है। साथ ही उन्होंने गठबंधन को आइना दिखाते हुए कहा कि बिहार का कोई ऐसा कस्बा नहीं जहां हमारा जनाधार न हो। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार समाचारबहुजन समाज पार्टी (बसपा)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह