लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों पहली लिस्ट, 5 वर्तमान सांसदों का टिकट बरकरार

By भाषा | Published: April 6, 2019 10:41 PM2019-04-06T22:41:16+5:302019-04-06T22:41:16+5:30

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा के मंत्री नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र से उतारा गया है, जिनके मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ अच्छे संबंध हैं।

Lok Sabha Elections 2019: BJP releases 1st list candidates in haryana for election | लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों पहली लिस्ट, 5 वर्तमान सांसदों का टिकट बरकरार

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों पहली लिस्ट, 5 वर्तमान सांसदों का टिकट बरकरार

चंडीगढ़, छह अप्रैल (भाषा) लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने हरियाणा के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी की। इसमें पार्टी ने अपने पांच मौजूदा सांसदों को बरकरार रखा है साथ ही राज्य सरकार के एक मंत्री को भी टिकट दिया है। पार्टी ने अपने करनाल के सांसद का पता काट दिया है।

सिरसा से भारतीय राजस्व सेवा के एक पूर्व अधिकारी को मैदान में उतारा है। पार्टी ने अभी तक हिसार और रोहतक लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, जो वर्तमान में क्रमश: विपक्षी इनेलो और कांग्रेस के पास हैं। हरियाणा में 10 लोकसभा क्षेत्र हैं। भाजपा ने गुरुग्राम (राव इंद्रजीत सिंह), फरीदाबाद (कृष्णपाल गुर्जर), अंबाला (रतन लाल कटारिया), सोनीपत (रमेश चंद्र कौशिक) और भिवानी-महेंद्रगढ़ (धर्मवीर सिंह) से अपने सांसदों को बरकरार रखा है।

हरियाणा के मंत्री नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र से उतारा गया है, जिनके मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ अच्छे संबंध हैं। कुरुक्षेत्र से मौजूदा सांसद राज कुमार सैनी ने पिछले साल बगावत कर दी थी और अपना खुद का अलग संगठन बनाया था। पार्टी ने करनाल से अपने सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा को टिकट नहीं दिया है। वह पिछले कुछ समय से भाजपा नेतृत्व के आलोचक रहे हैं। उनकी जगह पार्टी ने प्रदेश महासचिव संजय भाटिया को वहां से उतारा है। मुख्यमंत्री खट्टर करनाल से विधायक हैं और भाटिया को उनका विश्वासपात्र माना जाता है। पूर्व आईआरएस अधिकारी सुनीता दुग्गल को भाजपा ने सिरसा से उतारा है।

Web Title: Lok Sabha Elections 2019: BJP releases 1st list candidates in haryana for election