लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने की आदित्य ठाकरे को संसद में लाने की तैयारी

By भाषा | Updated: March 14, 2019 04:29 IST

आदित्य ठाकरे के संसदीय चुनाव लड़ने पर एक अन्य भाजपा नेता ने कहा कि फिलहाल उद्वव ठाकरे स्वयं महाराष्ट्र की राजनीति में काफी सक्रिय हैं। ऐसे में निकट भविष्य में भी आदित्य ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने को लेकर कोई संभावना नहीं है। उनके पास राज्य की राजनीति में शीर्ष पद के लिए दावेदार बनने को लेकर काफी समय है।

Open in App

महाराष्ट्र के सबसे शक्तिशाली राजनैतिक परिवारों में से एक, ठाकरे परिवार के किसी सदस्य ने फिलहाल तक संसद का चुनाव नहीं लड़ा है। लेकिन इस बार चर्चा है कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के पोते और उद्वव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे संसदीय चुनाव लड़ सकते हैं।

शिवसेना ने हालांकि इसको लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इधर दिल्ली में भाजपा के आलाकमान ने उनके नाम की चर्चा के बाद उन्हें अधिकतम मतों से चुनाव जिताने को लेकर अपनी ओर से तैयारी शुरू करने का संकेत दिया है। भाजपा के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि यह हमारे गठबंधन के लिए एक मील का पत्थर होगा।

खासकर हाल की तल्खी के बाद आदित्य ठाकरे का चुनाव लड़ना हमारे बीच उत्पन्न हुई खटास को पूरी तरह से मिठास में बदल सकता है। यही वजह है कि हम अपनी ओर से उन्हें अधिकतम मतों से जिताने को लेकर सभी कदम उठाने को तैयार हैं। 

आदित्य ठाकरे के संसदीय चुनाव लड़ने पर एक अन्य भाजपा नेता ने कहा कि फिलहाल उद्वव ठाकरे स्वयं महाराष्ट्र की राजनीति में काफी सक्रिय हैं। ऐसे में निकट भविष्य में भी आदित्य ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने को लेकर कोई संभावना नहीं है। उनके पास राज्य की राजनीति में शीर्ष पद के लिए दावेदार बनने को लेकर काफी समय है।

उस समय तक वह केंद्र की राजनीति में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि अंतिम फैसला शिवसेना को करना है। क्या यह संभव है कि आदित्य ठाकरे के चुनाव लड़ने पर भाजपा मुंबई की अपनी कोई सीट उन्हें दे। पूर्व में यह सामने आता रहा है कि आदित्य ठाकरे के लिए मुंबई नॉर्थ सेंट्रल की सीट सबसे मुफीद है।

यहां पर शिवसेना और भाजपा का दबदबा है। लेकिन इस समय यहां से भाजपा के दिग्गज नेता रहे दिवंगत प्रमोद महाजन की पुत्री पूनम महाजन सांसद हैं। क्या भाजपा उनके लिए अपनी यह सीट छोड़ेगी। इस सवाल के जवाब में महाराष्ट्र से आने वाले एक केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले शिवसेना की ओर से उनका नाम तो प्रस्तावित किया जाए। उसके उपरांत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।  

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्रकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल