लाइव न्यूज़ :

भूपेश बघेल ने साधा निशाना, प्रज्ञा ठाकुर छत्तीसगढ़ में चाकूबाजी की घटना में रही हैं शामिल

By भाषा | Updated: April 21, 2019 03:45 IST

लोकसभा चुनाव 2019: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रज्ञा ठाकुर द्वारा मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे पर की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि करकरे को भारत सरकार ने मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से अपना उम्मीदवार बनाया है। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर छत्तीसगढ़ में चाकूबाजी की घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। बघेल ने शनिवार को टुण्ड्रा नगर पंचायत में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जब वर्ष 2001-02 के दौरान राज्य के बिलाईगढ़ में रहती थीं तब उन्होंने शैलेंद्र देवांगन नामक एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया था।

उन्होंने दावा किया कि वह कवर्धा में भी मारपीट की घटना में शामिल रहीं हैं। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी में संबोधन के दौरान कहा कि साधू कैसे चाकू चला सकती है। ऐसे लोग साधु नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा को कोई और उम्मीदवार नहीं मिला।

बघेल ने प्रज्ञा ठाकुर द्वारा मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे पर की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि करकरे को भारत सरकार ने मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया है। उन्हें पूरा देश सलाम करता है। सभा के बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि बिलाईगढ़ के लोग उन्हें बेहतर जानते हैं। क्योंकि उनके जीजा जी भदौरिया वेयर हाउस में काम करते थे। ठाकुर उनके यहां रहती थी। लोगों ने बताया कि उसने यहां शैलेंद्र देवांगन के सीने में चाकू मारा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद हेमंत करकरे के बारे में जिस प्रकार से ठाकुर ने बातें कही है उसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को देश से माफी मांगनी चाहिए। प्रज्ञा ठाकुर ने जो बयान दिया है उसकी सब लोगों ने निंदा की है और हम भी उसकी निंदा करते हैं। इस बीच भाजपा ने मुख्यमंत्री बघेल पर चुनावी लाभ लेने के लिए गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि यह गलत आरोप है। इस तरह का कहीं कोई विषय नहीं है। जो विषय मध्य प्रदेश का है वह देश की जनता के सामने है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जनता के सामने अपना वक्तव्य दिया था और उसे वापस ले लिया है। प्रकरण वहीं समाप्त हो गया है। केवल चुनावी लाभ के लिए मुख्यमंत्री गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से अपना उम्मीदवार बनाया है। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। करकरे को लेकर दिए गए बयान के बाद विपक्षी दलों ने साध्वी के बयान की निंदा की थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभूपेश बघेलसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2019मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम