लाइव न्यूज़ :

आजम खान ने कहा- पाकिस्तान का एजेंट मैं हूं या? लोग कहने लगे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2019 13:54 IST

आजम खान के इतना कहते ही मौके पर मौजूद लोग मोदी है.. मोदी है.. कहते देखे गए। लोगों में उत्साह भरने के लिए आजम खान बार-बार 'बताओ.. बताओ.. पुरे हिंदुस्तान को बताओं' की रट लगाते देखे गए।

Open in App
ठळक मुद्देसपा नेता आजम खान ने यूपी के रामपुर में लोगों से पूछा- बताओ पाकिस्तान का एजेंट मैं हू या मोदी?हाल में इमरान खान ने कहा था कि भारत में अगर मोदी सरकार बनती है तो शांति वार्ता करने के लिए बढ़िया मौका होगा।

लोकसभा चुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित कर रहे समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान का एजेंट बता डाला। आजम खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के हाल में आए एक बयान का हवाला देते हुए पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया।

दरअसल, हाल में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि भारत में अगर मोदी सरकार बनती है तो शांति वार्ता करने के लिए बढ़िया मौका होगा। आजम खान ने उत्तर प्रदेश के रामपुर में गुरुवार (11 अप्रैल) को कहा, ''आप कल नवाज शरीफ के दोस्त थे और आज इमरान खान आपके दोबारा वजीर-ए-आजम बनने का इंतजार कर रहा है। बताओ लोगों पाकिस्तान का एजेंट मैं हूं या पाकिस्तान का एजेंट?''

आजम खान के इतना कहते ही मौके पर मौजूद लोग मोदी है.. मोदी है.. कहते देखे गए। लोगों में उत्साह भरने के लिए आजम खान बार-बार बताओ.. बताओ.. पुरे हिंदुस्तान को बताओं की रट लगाते देखे गए। समाचार एजेंसी एएनआई ने आजम खान के बयान वाला वीडियो ट्वीट किया है।

बता दें कि इमरान खान का बयान आने के बाद और भी कई राजनीतिक पार्टियों ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी पीएम मोदी पर हमला बोला था। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा था, ''पाकिस्तान मोदी जी को क्यों जिताना चाहता है? मोदी जी देश को बताएं कि पाकिस्तान के साथ उनके कितने गहरे रिश्ते हैं? सभी भारतवासी जान लें कि अगर मोदी जी जीते तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे।''

टॅग्स :लोकसभा चुनावआज़म खाननरेंद्र मोदीइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील