लाइव न्यूज़ :

आम चुनाव की खास कहानियाँ: जब अटल बिहारी वाजपेयी लड़े थे तीन सीटों से लोकसभा चुनाव, दो पर मिली थी हार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2019 19:27 IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के एकमात्र ऐसे राजनेता हैं, जो चार राज्यों की छह लोकसभा क्षेत्रों की नुमाइंदगी कर चुके हैं।

Open in App

सतीश कुमार सिंह

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। हर दल में चुनावी किस्से भी मजेदार है। लेकिन आपको पता न हो 1957 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनसंघ की तरफ से दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उत्तर प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों बलरामपुर, लखनऊ और मथुरा से चुनाव लड़े थे।

हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तीन सीटों में से एक बलरामपुर से चुनाव जीते थे, जबकि लखनऊ में दूसरे नंबर पर थे और मथुरा में जमानत जब्त हो गई थी।

बलरामपुर में अटल बिहारी वाजपेयी ने कांग्रेस के हैदर हुसैन को मात दी थी, उस चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी को 1,18,380 वोट मिले थे, जबकि हैदर हुसैन को 1,08,568 वोट मिले थे, तब अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार लोकसभा पहुंचे थे, तब उम्र 32 साल थी।

लखनऊ में कांग्रेस के पुलिन बिहारी बनर्जी ने जनसंघ प्रत्याशी अटल बिहारी वाजपेयी को मात दी।

मथुरा में उनके सामने कांग्रेस से चौधरी दिगंबर सिंह और सोशलिस्ट पार्टी के राजा महेंद्र प्रताप सिंह भी चुनाव लड़ रहे थे।

वाजपेयी के समर्थन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और नानाजी देशमुख ने एक दिन में 14-14 सभाएं की। इसके बाद भी अटल बिहारी वाजपेयी हार गए।

उन्हें राजा महेंद्र प्रताप सिंह के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा। मथुरा में वाजपेयी को मात्र 23 हजार 620 मत मिले थे।

अटल बिहारी वाजपेयी एकमात्र ऐसे राजनेता...

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के एकमात्र ऐसे राजनेता हैं, जो चार राज्यों की छह लोकसभा क्षेत्रों की नुमाइंदगी कर चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ और बलरामपुर, गुजरात के गांधीनगर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर और विदिशा और दिल्ली की नई दिल्ली संसदीय सीट से चुनाव जीतने वाले एकलौते नेता हैं।

बाद में वाजपेयी ने लखनऊ को अपनी कर्मभूमि बना ली। 1998, 1999 और 2004 का लोकसभा चुनाव लखनऊ सीट से जीतकर सांसद बने।

नेहरू ने कहा पीएम बनेगा...

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अटल बिहारी वाजपेयी को उभरता हुआ राजनेता कहा था। अटल बिहारी वाजपेयी से पंडित जवाहरलाल नेहरू इतने प्रभावित हुए और कह डाला कि यह शख्स एक दिन देश का प्रधानमंत्री बनेगा।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का सॉफ्ट कॉर्नर था। 1962 में जब लोकसभा के चुनाव हुए तो वाजपेयी बलरामपुर से चुनावी मैदान में उतरे।

कांग्रेस ने सुभद्रा जोशी को चुनावी मैदान में उतार दिया। जोशी अविभाजित पंजाब की रहने वाली थीं और बंटवारे के बाद वह हिंदुस्तान चली आई थीं। नेहरू ने जोशी को वाजपेयी के खिलाफ लडऩे के लिए कहा। सुभद्रा राजी हो गईं।

नेहरू ने खुद उस वक्त दो बीघा जमीन सिनेमा से देश में अपनी पहचान बना चुके अभिनेता बलराज साहनी से कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने को कहा। जोशी को चुनाव लडऩे के लिए जवाहरलाल नेहरू ने भेजा था, लेकिन खुद नेहरू जोशी के लिए प्रचार करने नहीं आए थे।

खुद जोशी भी चाहती थीं कि नेहरू प्रचार करें। जवाहरलाल नेहरू को अटल के खिलाफ प्रचार करने के लिए कहा गया तो नेहरू ने प्रचार करने से साफ मना कर दिया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअटल बिहारी वाजपेयीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव