लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल बोले- दिल्ली में सातों सीटें AAP जीतती लेकिन ऐन वक्त पर मुस्लिमों ने बदला पाला!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 18, 2019 10:52 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के आखिरी पलों में मुस्लिम वोट कांग्रेस पार्टी की तरफ चला गया।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में जीत को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आत्मविश्वास डगमगाया हुआ है। हालांकि अगले साल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में केजरीवाल जीत की उम्मीद जताते हैं।

राजधानी दिल्ली में 12 मई को हुए लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी कितनी सीटें जीतकर लाएगी? इस सवाल के जवाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आत्मविश्वास डगमगाया हुआ है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को दिए साक्षात्कार में कहा, 'देखो क्या होता है। दरअसल, चुनाव के 48 घंटे पहले तक सातों सीट लग रहा था आम आदमी पार्टी को आएंगी। लेकिन ऐन वक्त पर पूरा मुस्लिम वोट कांग्रेस की तरफ चला गया।'

केजरीवाल ने कहा, 'वोटिंग से एक रात पहले यह हुआ। हम लोग पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर हुआ क्या है। पूरा का पूरा मुस्लिम वोट जो है वो कांग्रेस को शिफ्ट हो गया। ये 12-13 प्रतिशत हैं।'

हालांकि अगले साल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में केजरीवाल जीत की उम्मीद जताते हैं। उन्होंने कहा, 'दिल्ली में काम बोलता है। लोग हमें हमारे काम के आधार पर वोट देंगे।'

गौरतलब है कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान हुए थे। मतगणना 23 मई को होगी। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वो मोदी-शाह के खिलाफ किसी भी पार्टी को समर्थन देने के लिए तैयार हैं लेकिन उनकी एक ही शर्त होगी, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा।

बता दें कि दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट थी लेकिन कई दौर की बातचीत के बाद भी बात नहीं बनी। दोनों पार्टियां सातों सीटों पर अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम