लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: अमित शाह की संपत्ति 7 साल में तीन गुना बढ़ी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 31, 2019 08:39 IST

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार (30 मार्च) को गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन किया।

Open in App

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की संपत्ति पिछले सात साल में तीन गुना बढ़कर 38.81 करोड़ रूपये हो गई है. शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से आज नामांकन दाखिल किया.

शाह की संपत्ति का यह आंकड़ा उनके हलफनामे से सामने आया है. हलफनामे के मुताबिक, शाह और उनकी पत्नी की चल और अचल संपत्ति 2012 के 11.79 करोड़ रूपये से बढ़कर 38.81 करोड़ रुपये हुई है. इसके अनुसार इस संपत्ति में 23.45 करोड़ रूपये की विरासत में मिली संपत्ति, चल और अचल संपत्ति भी शामिल है.

नामांकन दाखिल करते समय शाह के पास 20,633 रुपये नकदी थे, जबकि उनकी पत्नी के पास 72,578 रुपये थे. हलफनामे के मुताबिक, शाह और उनकी पत्नी के कई बैंक बचत खाते में 27.80 लाख रुपये और 9.80 लाख रुपये के फिक्सड डिपॉजिट हैं. शाह और उनकी पत्नी की आमदनी उनकी नई आयकर विवरणी (आईटीआर) के मुताबिक 2.84 करोड़ रुपये है.

लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गुजरात के गांधीनगर सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन दाखिल करने से पहले अमित शाह ने यहां विशाल जनसभा रैली और रोड शो किया। रैली में उन्होंने कहा, 'ये दिन मेरे लिए एक बहुत बड़ा दिन है। मैं आज(30 मार्च) को यहां गांधीनगर सीट से पर्चा भरने आया हूं।' अहमदाबाद से गांधीनगर तक निकाले गए इस रोडशो के बाद अमित शाह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

अमित शाह ने जनसभा में रोड शो में अपने भावुक पल भी गिनाए। उन्होंने कहा, 'मुझे  1982 के दिन याद आते हैं एक बूथ कार्यकर्ता के रूप में मैंने राजनीति में कदम रखा था। मैं यहां पर्चा बांटता था। ये बीजेपी पार्टी का आभार है कि उन्होंने मुझे पर्चे बांटने वाले से पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चुना है। बीजेपी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहगाँधीनगर लोकसभा सीटभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम