लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने कहा- बौद्ध, हिंदू और सिखों को छोड़ हर घुसपैठिए को खदेड़ देंगे, केरल क्रिश्चियन फोरम ने कहा- मांगिए माफी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2019 11:40 IST

बीजेपी अध्यक्ष के बयान पर केरल क्रिश्चियन फोरम ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि यह एक धर्मनिरपेक्ष राज्य के रूप में राष्ट्र की पहचान और अखंडता पर सीधा हमला है। यही नहीं, केरल क्रिश्चियन फोरम चाहती है कि अमित शाह और बीजेपी देश से, खासकर अल्पसंख्यक समुदाय से माफी मांगें।

Open in App
ठळक मुद्देएनआरसी के मुद्दे पर अमित शाह के बयान पर केरल क्रिश्चियन फोरम ने कहा कि यह धर्मनिरपेक्ष राज्य के रूप में राष्ट्र की पहचान और अखंडता पर सीधा हमला है।बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अमिश शाह के बयान को बीमार, खतरनाक, विभाजनकारी और घृणा पैदा करने वाला बताया।

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह के एक बयान पर बवाल मचा है। अमित शाह ने गुरुवार (11 अप्रैल) को अपने एक बयान में कहा, ''हम एनआरसी लागू करना सुनिश्चित करेंगे। हम बौद्ध, हिंदू और सिख के अलावा हर घुसपैठिए को देश से बाहर करेंगे।'' बीजेपी अध्यक्ष के इस बयान पर केरल क्रिश्चियन फोरम ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि यह एक धर्मनिरपेक्ष राज्य के रूप में राष्ट्र की पहचान और अखंडता पर सीधा हमला है। यही नहीं, केरल क्रिश्चियन फोरम चाहती है कि अमित शाह और बीजेपी देश से, खासकर अल्पसंख्यक समुदाय से माफी मांगें क्योंकि बीजेपी अध्यक्ष के बयान से उन्हें भावनात्मक चोट पहुंची है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी शाह के बयान पर आपत्ति जताई है। स्वरा ने बीजेपी के ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए अमित शाह के बयान को रीट्वीट करते हुए लिखा, ''यह बीमार, खतरनाक, विभाजनकारी, घृणा पैदा करने वाला बयान हैं। इसमें एक और जोड़े जाने की जरूरत है। यह सरासर गलत है।''

स्वरा भास्कर के अलावा भी बॉलीवुड से संबंध रखने वाले कुछ लोगों ने शाह के बयान पर आपत्ति जताई। 

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी पर उसके विरोधी दल हमेशा से हिंदुत्व की राजनीति करने का आरोप लगाते आए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कई दफा अपनी सभाओं में कह चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी नफरत की राजनीति करती है। ऐसे में अमित शाह के बयान में बौद्ध, हिंदू और सिख के अलावा मुस्लिमों और ईसाइयों को शामिल न किया जाना कई लोगों के गले नहीं उतर रहा है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह