लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने किया ऐलान, लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ेंगीं पूनम सिन्हा

By स्वाति सिंह | Updated: April 17, 2019 18:35 IST

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा मंगलवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूनम सिन्हा का समाजवादी पार्टी में स्वागत किया भाजपा 1991 से लखनऊ सीट कभी नहीं हारी है।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा लखनऊ सीट से गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की।

अखिलेश यादव ने कहा  'पूनम सिन्हा का समाजवादी पार्टी में स्वागत है और पार्टी और गठबंधन के कई साथियों से चर्चा करके हमने उन्हें लखनऊ से उम्मीदवार बनाया है।' प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव और पूनम सिन्हा भी मौजूद थीं।

पूनम सिन्हा के बारे में

साल 1968 में मिस यंग इंडिया का ताज और फिर हिंदी फिल्मों में अपने छोटे से सफर के बावजूद पूनम जाना-पहचाना नाम हैं। पूनम का जन्म हैदराबाद में हुआ और वह सिंधी परिवार से आती हैं। फिल्मी पर्दे की बात करें तो पूनम आखिरी बार 2008 में 'जोधा-अकबर' में नजर आई थीं।

सपा ने किया सीट का गुणा-भाग

सपा ने इस सीट पर अपना गुणा-भाग कर लिया है। लखनऊ में 3.5 लाख मुस्लिम वोटर्स के अलावा चार लाख कायस्थ वोट और 1.3 लाख सिंधी मतदाता हैं। पूनम सिन्हा सिंधी परिवार से आती हैं, जबकि शत्रुघ्न सिन्हा कायस्थ हैं। इससे पूनम सिन्हा की उम्मीदवारी को मजबूती मिलेगी। हालांकि भाजपा महासचिव विजय पाठक ने पूनम सिन्हा पर बाहरी का ठप्पा लगाते हुए कहा, ''वह मतदातओं पर कोई असर नहीं डाल पाएंगी। लखनऊ भाजपा का गढ़ रहा है और यह आगे भी रहेगा।'राजनाथ ने लखनऊ के विकास के लिए काफी काम किया है और यहां की जनता उन्हें पसंद करती है।''

लोकसभा चुनाव 2014 में राजनाथ सिंह ने यहां से जीत दर्ज की। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी को 2,72,749 मतों से हराया था।

1991 से भाजपा रही है विजेताभाजपा 1991 से लखनऊ सीट कभी नहीं हारी है। अटल बिहारी वाजपेयी और लालजी टंडन के प्रतिनिधित्व के बाद राजनाथ सिंह वहां विजेता रहे हैं।  विपक्ष हमेशा से वहां बंटा हुआ रहा।  2014 में राजनाथ सिंह ने 5.61 लाख वोट हासिल किए थे, जबकि अलग-अलग चुनाव लड़ी कांग्रेस, सपा, बसपा और आप को कुल मिलाकर 4.52 लाख वोट मिले। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअखिलेश यादवराजनाथ सिंहलखनऊउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष