लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान में पहले चरण में 172 उम्मीदवारों ने किए 260 नामांकन पत्र दाखिल

By धीरेंद्र जैन | Updated: April 10, 2019 04:44 IST

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री आनंद कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में 13 लोकसभा क्षेत्र टोेंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में 29 अप्रेल को मतदान होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे लोकसभा क्षेत्र टोेंक-सवाईमाधोपुर में 10 उम्मीदवारों ने 15 नामांकन दाखिल किएकोटा में 24 उम्मीदवारों ने 29 और झालावाड़-बारां में 11 उम्मीदवारों ने 21 नामांकन पत्र किए दाखिल

लोकसभा आम चुनाव-2019 के प्रथम चरण के नामांकन के आखिरी दिन 13 लोकसभा सीटों के लिए 172 उम्मीदवारों ने 260 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सबसे ज्यादा जालौर में 28 और सबसे कम बांसवाड़ा में 5 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। 10 अप्रेल को प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी और 12 अप्रेल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसके बाद मैदान में बचे उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो सकेगी। इन सभी सीटों के लिए 29 अप्रेल को प्रातः 7 बजे से 6 बजे तक मतदान होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री आनंद कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में 13 लोकसभा क्षेत्र टोेंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में 29 अप्रेल को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि इन सीटों के 28 हजार 182 मतदान केंद्रों पर 2 करोड़ 57 लाख 49 हजार 14 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

यहां जानें कौन से सीट के लिए कितने उम्मीदवारों ने किया नामंकन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री आनंद कुमार ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार 2 अप्रैल से नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला शुरू हुआ जो कि 9 अप्रेल तक चला। इसके तहत लोकसभा क्षेत्र टोेंक-सवाईमाधोपुर में 10 उम्मीदवारों ने 15 नामांकन दाखिल किए। इसी तरह अजमेर में 11 उम्मीदवारों ने 16, पाली में 14 उम्मीदवारों ने 24, जोधपुर में 12 उम्मीदवारों ने 19, बाड़मेर में 16 उम्मीदवारों ने 22, जालौर में 28 उम्मीदवारों ने 39, उदयपुर में 9 उम्मीदवारों ने 12, बांसवाड़ा में 5 उम्मीदवारों ने 8, चितौड़गढ़ में 13 उम्मीदवारों ने 19, राजसमंद में 12 उम्मीदवारों ने 21, भीलवाड़ा में 7 उम्मीदवारों ने 15, कोटा में 24 उम्मीदवारों ने 29 और झालावाड़-बारां में 11 उम्मीदवारों ने 21 नामांकन पत्र दाखिए किए हैं। 

’दूसरे चरण के लिए नामांकन बुधवार से’

श्री कुमार नेे बताया कि दूसरे चरण की अधिसूचना 10 अप्रेल को जारी होगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हो जाएगा। 18 अप्रेल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 20 अप्रेल को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 22 अप्रेल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इस चरण में 12 लोकसभा क्षेत्रों श्रीगंगानर, बीकानेर, चूरू, झुंझूनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में 6 मई को मतदान होगा। इन 12 सीटों के 23 हजार 783 मतदान केंद्रों पर 2 करोड़ 30 लाख 59 हजार 427 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत