लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः ज्योति खंडेलवाल की एंट्री से दिलचस्प बनी जयपुर की जंग!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 29, 2019 22:30 IST

ज्योति खंडेलवाल का प्रेस को कहना है कि- बतौर सांसद रामचरण बोहरा के पास जयपुर के लिए कोई उपलब्धि नहीं है और केवल पीएम मोदी के नाम पर वे चुनाव नहीं जीत सकते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले लोस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रामचरण बोहरा ने 863358 वोट प्राप्त करके यह सीट 539345 वोट के बड़े अंतर से जीत ली थी.ज्योति खंडेलवाल का प्रेस को कहना है कि- बतौर सांसद रामचरण बोहरा के पास जयपुर के लिए कोई उपलब्धि नहीं है.

जयपुर लोकसभा सीट राजस्थान की इकलौती सीट है जिस पर पिछले लोस चुनाव में बीजेपी ने पांच लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीत दर्ज करवाई थी.

वोटों के अंतर के लिहाज से यह सीट कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है क्योंकि, एक तो- इन दिनों जयपुर की सियासी तस्वीर बदली-बदली-सी है, और दूसरा- बतौर कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल की एंट्री से जयपुर की जंग दिलचस्प बन गई है.

पिछले लोस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रामचरण बोहरा ने 863358 वोट प्राप्त करके यह सीट 539345 वोट के बड़े अंतर से जीत ली थी.

लेकिन, इन पांच वर्षों में जयपुर लोस क्षेत्र की राजनीतिक तस्वीर बदल गई है. पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी जैसे नेता बीजेपी छोड़ चुके हैं, तो जयपुर महापौर विष्णु लाटा न केवल बीजेपी से बगावत करके चुनाव जीते, बल्कि अब कांग्रेस के साथ हैं. 

ज्योति खंडेलवाल का प्रेस को कहना है कि- बतौर सांसद रामचरण बोहरा के पास जयपुर के लिए कोई उपलब्धि नहीं है और केवल पीएम मोदी के नाम पर वे चुनाव नहीं जीत सकते हैं.

जयपुर लोस क्षेत्र में आठ विस क्षेत्र शामिल हैं- हवामहल, विद्याधर नगर, सिविल लाइन्स, किशनपोल, आदर्श नगर, मालवीय नगर, सांगानेर और बगरू. विस चुनाव 2018 में कांग्रेस यहां की आठ विस सीटों में से पांच सीटें जीतने में कामयाब रही है, इसलिए कांग्रेसी उत्साहित हैं कि इस बार जीत मिल सकती है.

हालांकि, विस चुनाव में तो बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी जैसे बड़े नेता ही चुनाव हार गए थे, बावजूद इसके बीजेपी के इस गढ़ में कांग्रेस के लिए जीत दर्ज करवाना इतना आसान भी नहीं है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावजयपुरनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत