लाइव न्यूज़ :

बीजेपी को विजय दिलाने के लिए संघ ने कसी कमर, कांग्रेस को पार पाने के लिए करनी होगी कड़ी मेहनत

By धीरेंद्र जैन | Updated: April 12, 2019 08:02 IST

राजस्थान में अब आरएसएस हर क्षेत्र का रोजाना फीडबैक लेगा और इसके लिए पुख्ता योजना भी तैयार कर ली गई है. ऐसे में प्रदेश में कांग्रेस को आरएसएस की तैयारियों से पार पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी.

Open in App

राजस्थान में लोकसभा चुनाव में भाजपा को अधिक से अधिक सीटों पर जीत दिलाकर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए अब प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कमर कस ली है. आरएसएस हर क्षेत्र का रोजाना फीडबैक लेगा और इसके लिए पुख्ता योजना भी तैयार कर ली गई है. ऐसे में प्रदेश में कांग्रेस को आरएसएस की तैयारियों से पार पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी.आरएसएस ने अपने परिवार और पदाधिकारियों की बैठक कर ली है और प्रदेश भाजपा प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, सतीश पूनिया, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, अरुण चतुर्वेदी सहित अन्य भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है. इसके बाद आरएसएस प्रतिदिन हर एक क्षेत्र की रिपोर्ट लेकर भाजपा संगठन को उन इलाकों की जानकारी से अवगत कराएगा, जहां भितरघात की आशंका है.वहीं योजना के दूसरे चरण में मतदाताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क करने के साथ ही आरएसएस भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करेगा. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी संघ नजर बनाए रखेगा और उसकी भी दैनिक फीडबैक भाजपा के साथ साझा कर भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाएगा.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थानआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?