लाइव न्यूज़ :

प्रज्ञा ठाकुर की चुनाव प्रचार के लिए संघ हुआ सक्रिय, विवादित बयानों के बाद बदली रणनीति

By राजेंद्र पाराशर | Updated: April 23, 2019 08:23 IST

भोपाल सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के उम्मीदवार बनाए जाने से पहले जो चिंता भाजपा को थी, उस पर खरी उतर रही हैं. भाजपा संगठन भोपाल से प्रज्ञा सिंह भारती के अलावा ऋतंभरा के नाम पर सहमत नहीं था, भाजपा पदाधिकारी संघ और राष्ट्रीय नेतृत्व को यह बता चुके थे कि इनके बयान भाजपा की मुसीबत खड़ी करेंगे. 

Open in App

मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी प्रज्ञा भारती के लगातार विवादित बयानों के बाद भाजपा और संघ ने रणनीति को बदल दिया है. दोनों ने बैठकें कर यह तय किया है कि प्रज्ञा जो भी बोले वह धर्म पर बोले, वह भी सोच समझकर, आतंकवाद पर बोलने से वह परहेज रखें. इसके अलावा उनके साथ संघ और संगठन के पांच स्वयं सेवक और पदाधिकारी प्रचार के दौरान रहें.

भोपाल सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के उम्मीदवार बनाए जाने से पहले जो चिंता भाजपा को थी, उस पर खरी उतर रही हैं. भाजपा संगठन भोपाल से प्रज्ञा सिंह भारती के अलावा ऋतंभरा के नाम पर सहमत नहीं था, भाजपा पदाधिकारी संघ और राष्ट्रीय नेतृत्व को यह बता चुके थे कि इनके बयान भाजपा की मुसीबत खड़ी करेंगे. 

खुद शिवराज सिंह चौहान यह बात कह चुके थे और उन्होंने इनके स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का नाम राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रखा था, मगर वे चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हुई. अब जबकि प्रज्ञा को प्रत्याशी बनाया गया है और वे मैदान में उतरकर हार्ड हिन्दुत्व की बात कर रही है, जो भाजपा के लिए चिंता बन गई है. उनके बयानों पर आयोग द्वारा दिए नोटिस के बाद संगठन और चिंतित हो गया है. आयोग के नोटिस और प्रज्ञा के बयानों के बाद भाजपा की जो छवि खराब होती गई उसे लेकर भाजपा पदाधिकारी तीन दिनों से लगातार बैठकें कर रहे हैं. अंत में आज इस बात पर सहमति हुई कि उनके चुनाव रणनीति को बदला जाए.

आतंकवाद पर बोलने से बचेंगी साध्वी

संघ और संगठन पदाधिकारियों ने यह तय किया है कि प्रज्ञा सिंह को आतंकवाद पर नहीं बोलना चाहिए. इसके बाद उन्हें यह बात बता भी दी गई. प्रज्ञा को कहा गया है कि वे आतंकवाद के मुद्दे पर नहीं बोले, हिन्दू आतंकवाद दिग्विजय सिंह को घेरने का काम अब भाजपा के नेता करेंगे. वे दिग्विजय सिंह द्वारा पूर्व में दिए बयानों को लेकर सिंह को घेरेंगे. साथ ही साध्वी के साथ स्वयं सेवक और संगठन के पदाधिकारी हमेशा रहेंगे. इनमें संघ के स्वयं सेवकों की संख्या 3 और संगठन पदाधिकारियों की संख्या 2 रहेगी. मीडिया में कोई भी बात रखने से पहले संगठन द्वारा नियुक्त मीडिया समन्वयक उन्हें यह बताएंगे कि क्या बोलना है. विशेषक हिन्दू आतंकवाद को लेकर.

टॅग्स :लोकसभा चुनावसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरआरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भोपालमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत