लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Result 2024: वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 152513 मतों से जीते, अजय राय को मिले इतने मत

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 4, 2024 17:19 IST

वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव जीत गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी 152513 मतों से जीते। पीएम मोदी को 612970 वोट मिले। प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजय राय को 460457 वोट मिले।

Open in App
ठळक मुद्देवाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव जीत गए हैंप्रधानमंत्री मोदी 152513 मतों से जीतेपीएम मोदी को 612970 वोट मिले

Lok Sabha Election Result 2024:  वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव जीत गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी 152513 मतों से जीते। पीएम मोदी को 612970 वोट मिले। प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजय राय को 460457  वोट मिले। शुरुआत में वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुरुआत में कांग्रेस के अजय राय से पिछड़ गए थे। इससे विपक्ष उत्साहित हो गया था। लेकिन इसके बाद अगले चरण की गिनती में बीजेपी ने जबरदस्त वापसी की और फिर पीएम मोदी पीछे नहीं हुए।

बता दें कि देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए हो रही मतगणना जारी है। अब तक के परिणाम चौंकाने वाले रहे हैं। तमाम एक्जिट पोल को गलत साबित करते हुए INDIA गठबंधन ने जबरदस्त चुनाव लड़ा है। हालांकि रुझानों में अब भी भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत हासिल है। 

कुल 543 सदस्यीय लोकसभा में अब मिले रुझानों के अनुसार एनडीए को 296 सीटों पर बढ़त है। वहीं INDIA गठबंधन 230 सीटों पर आगे चल रहा है। हालांकि उत्तर-प्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदान के रुझानों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आश्चर्यजनक रूप से भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने इस राज्य में अपना प्रभुत्व साबित किया था और कहा जाता है कि इसकी बदौलत ही वह केंद्र में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल रही थी। राजनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 8360 उम्मीदवार सियासी मैदान में थे। इसमें नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शशि थरूर, शिवराज सिंह चौहान, अखिलेश यादव जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

कब-कब हुए मतदान?

पहला चरण: 19 अप्रैल 2024 (102 सीट)दूसरा चरण: 26 अप्रैल 2024 (89 सीट)तीसरा चरण: 7 मई 2024 (94 सीट)चौथा चरण: 13 मई 2024 (96 सीट)पांचवां चरण: 20 मई 2024 (49 सीट)छठा चरण: 25 मई 2024 (57 सीट)सातवां चरण: 1 जून (57 सीट)

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024नरेंद्र मोदीवाराणसीअजय रायउत्तर प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?