लाइव न्यूज़ :

राहुल के नामांकन भरने के बाद प्रियंका का ट्वीट, 'वायनाड...मेरे भाई का ख्याल रखना, वो आपको निराश नहीं करेगा'

By विनीत कुमार | Updated: April 4, 2019 15:25 IST

केरल 20 सीटों के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है। राहुल ने वायनाड से नामांकन भरने के बाद एक रोड शो भी किया।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गुरुवार को नामांकन भरने के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी ने एक खास ट्वीट वायनाड के लोगों के नाम किया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए पूर्वी यूपी की कमान संभाल रहीं प्रियंका गांधी ने लिखा, 'वायनाड उनका ख्याल रखना, वह आपको निराश नहीं करेंगे।'    

प्रियंका गांधी ने राहुल की तस्वीर के साथ ट्वीट कर लिखा, 'मेरा भाई, मेरा सच्चा दोस्त और सबसे साहसी व्यक्ति जिसे मैं जानती हूं। वायनाड इसका ख्याल रखना, वह आपको निराश नहीं करेगा।' 

गौरतलब है कि राहुल गांधी के नामांकन के दौरान प्रियंका गांधी भी वायनाड में मौजूद थीं। प्रियंका और राहुल गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे हेलीकॉप्टर से वायनाड पहुंचे। इसके बाद राहुल ने तमाम स्थानीय कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में पर्चा भरा। नामांकन भरने के बाद राहुल और प्रियंका ने करीब दो किलीमीटर का एक रोड शो भी किया। हालांकि, इस दौरान एक छोटा सा हादसा भी हुआ जिसमें 3 पत्रकारों को चोट आई।

बता दें कि केरल 20 सीटों के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है। केरल में वामपंथी दलों के गठबंधन वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने वायनाड सीट से पीपी सुनीर को टिकट दिया है। वायनाड सीट से एनडीए प्रत्याशी के तौर पर भारत धर्म जन सेना के अध्यक्ष तुषार वेलापल्ली चुनाव लड़ेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रियंका गांधीराहुल गांधीवायनाड लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप