लाइव न्यूज़ :

भिक्षा मांगकर आजीविका चलाती हैं प्रज्ञा ठाकुर, उनके पास है राम नाम की चांदी की ईंट और ये संपत्ति 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 24, 2019 09:18 IST

लोकसभा चुनावः प्रज्ञा के पास किसी तरह का हथियार नहीं है और न ही उनके पास जमीन है. यह जानकारी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने नामांकन फार्म के साथ दी जानकारी में दी है.

Open in App

भोपाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की आजीविका भिक्षा और समाज के द्वारा चल रही है. उनके पास 4 लाख से ज्यादा की संपत्ति है, जिसमें राम नाम की चांदी की ईंट है, जिसका वजन 150 ग्राम है और 2 किलो वजन का चांदी का कमंडल भी उनके पास है. प्रज्ञा के पास किसी तरह का हथियार नहीं है और न ही उनके पास जमीन है.

यह जानकारी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने नामांकन फार्म के साथ दी जानकारी में दी है. उन्होंने नामांकन पत्र के साथ अपनी पूरी जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास 4 लाख 44 हजार 224 रुपए की चल-अचल संपत्ति घोषित की है. राजधानी की बैरागढ़ स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया में 88,824 और दूसरे खाते में 11 हजार रुपए जमा है. जबकि उनके पास नगद 90 हजार रुपए है. 

प्रज्ञा सिंह ने नामांकन पत्र के साथ दी जानकारी में बताया कि उनके पास 1 लाख 14 हजार रुपए की सोने की चेन, लाकेट, अंगूठी और सप्त धातु का सुमेरनी है. वहीं 1 लाख 40 हजार 400 रुपए के चांदी का कमंडल, कटोरी, प्लेट, लोटा, अंगूठे की रिंग, कड़े और एक राम नाम की ईंट भी है. इस ईंट का वजन 150 ग्राम बताया है. 

ईंट की कीमत उन्होंने 7 हजार रुपए बताई है. वहीं दो किलो के चांदी के कमंडल की कीमत 81 हजार रुपए है. प्रज्ञा सिंह ने अपने पास किसी तरह को कोई हथियार होने की बात नहीं की है, साथ ही जमीन न होने का उल्लेख भी शपथ पत्र में किया है.

प्रज्ञा सिंह ने अपने शपथ पत्र में शैक्षणिक योग्यता बीए फाइनल 1994 में शासकीय महाविद्यालय लहार जीवाजी यूनिवर्सिटी से करना बताया है. वहीं उन्होंने एमए फाइनल 1996 में शासकीय एमजेएस कालेज भिंड जीवाजी यूनिवर्सिटी से किया है. उन्होंने 1997 में विद्या निकेतन कॉलेज आॅफ फिजिकल एजुकेशन भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से बीपीएड किया है. उन्होंने अपना स्थानीय पता 126 रिवेरा डाउन फेस-2 माता मंदिर भोपाल बताया है.

दर्ज हैं ये मामले

शपथ पत्र में प्रज्ञा सिंह ने बताया है कि उनके ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास और कथित आतंकवादी कृत्य के मामले दर्ज हैं. उनके खिलाफ आजाद नगर पुलिस थाना मालेगांव जिला नासिक में साल 2008 में एफआईआर दर्ज हुई थी. स्पेशल एनआईए न्यायालय मुंबई में यह केस चल रहा है. उन पर धारा 18 अन लॉ फुल एक्टिविटीज एक्ट 1967 एवं सह पठित धारा 120 बी के तहत कथित हत्या, हत्या का प्रयास और आतंकवादी कृत्य के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन किसी भी मामले में उन पर दोष सिद्ध नहीं हुआ है.

उम्र को लेकर छिड़ा विवाद

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के उम्र को लेकर भी नया विवाद छिड़ गया है. साध्वी ने शपथ पत्र में अपनी उम्र 49 साल बताई है, जबकि सोशल मीडिया पर वायरल दस्तावेज में 2016 में मुंबई हाईकोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी में उन्होंने अपनी उम्र 44 साल बताई गई है. इस दृष्टि से उनकी उम्र 47 साल होनी चाहिए.

टॅग्स :लोकसभा चुनावसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भोपालमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो