लाइव न्यूज़ :

ओबीसी अधिवेशन करेगी कांग्रेस, राहुल गांधी के लिए किया जाएगा समर्थन का आह्वान

By भाषा | Updated: March 24, 2019 12:06 IST

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग की ओर से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में इस अधिवेशन का आयोजन होने जा रहा है।

Open in App

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पिछड़े वर्गों से जुड़े मुद्दों को पुरजोर ढंग से उठाने और इनका ज्यादा से ज्यादा समर्थन हासिल करने के लिए आगामी 27 मार्च को राष्ट्रीय ओबीसी अधिवेशन करने जा रही है जिसमें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमन्त्रियों के भाग लेने की उम्मीद है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग की ओर से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में इस अधिवेशन का आयोजन होने जा रहा है।

पार्टी के ओबीसी विभाग के प्रमुख और छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ''पीटीआई-भाषा'' को बताया, ''27 मार्च को हम ओबीसी का राष्ट्रीय अधिवेशन करने जा रहे हैं जिसमें देश भर के हजारों प्रतिनिधि शामिल होंगे।'' उन्होंने कहा, ''इसमें राहुल गांधी शामिल हो रहे हैं। अगर अनुमति मिल गयी तो मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकते हैं। पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमन्त्रियों और वरिष्ठ नेताओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है।''

एक सवाल के जवाब में साहू ने कहा, ''इस अधिवेशन के जरिये हम ओबीसी समाज से अपील करेंगे कि राहुल गांधी ओबीसी समाज को बहुत महत्व और सम्मान दे रहे हैं। ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि हम कांग्रेस की सरकार बनाने और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन दें।''

ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक और मीडिया प्रभारी तनवीर खान ने कहा, ''अधिवेशन में हर राज्य से ओबीसी विभाग के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें करीब 30 हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।'' उन्होंने कहा, ''हम इस अधिवेशन के जरिये ओबीसी समाज से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे। चाहे वो आरक्षण का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं होना हो या फिर रोस्टर का मुद्दा हो। यहां से ओबीसी समाज के लिए सकारात्मक संदेश दिया जाएगा।'' भाषा हक मनीषा मनीषा

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल