लाइव न्यूज़ :

दिल्ली का गढ़ बचाने के लिए उतरेंगे पीएम मोदी और अमित शाह, चुनाव प्रचार ने पकड़ी तेजी

By नितिन अग्रवाल | Updated: May 1, 2019 08:09 IST

Open in App

दिल्ली में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ चुनावी पारा भी चरम पर है. यहां की सभी 7 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है. यहां पांचवें चरण के तहत 12 मई को मतदान होना है. भाजपा इन सातों सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती.पार्टी ने दिल्ली में प्रचार के लिए खास रणनीति बनाई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रैलियां कराने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मई के पहले सप्ताह में यहां दो रैलियों को संबोधित करेंगे. यह रैलियां शास्त्री पार्क और रोहिणी में आयोजित की जाएंगी.इसके अलावा उनके रोड शो की भी योजना है. चार अथवा 6 मई को प्रधानमंत्री मोदी की रैलियां प्रस्तावित हैं. हालांकि अभी इसे आधिकारिक मंजूरी मिलना बाकी है. मोदी की रैलियां ऐसे स्थान पर कराने की योजना है, जिससे एक साथ दो सीटें कवर की जा सकें.रैली से पहले भाजपा करा रही सर्वे प्रधानमंत्री और अमित शाह की रैलियों से पहले भाजपा सातों सीटों पर सर्वे करा रही है. इसमें भाजपा उम्मीदवार के साथ ही प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और आप के उम्मीदवारों के बारे में फीडबैक लिया जा रहा है. दूसरे दलों के प्रचार के तौरतरीकों और उनके मुद्दों का भी बारीकी से अध्यन किया जा रहा है. यह सर्वे 3 मई तक पूरा होगा. इसके बाद ही प्रधानमंत्री के चुनाव कार्यक्र म को अंतिम रूप दिया जाएगा.

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'