लाइव न्यूज़ :

यहां दिग्गजों को करना पड़ रहा संघर्ष, बीजेपी और कांग्रेस के दो-दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं मैदान में

By राजेंद्र पाराशर | Updated: April 25, 2019 08:32 IST

मध्यप्रदेश में भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को मुरैना और नंदकुमार सिंह चौहान को खण्डवा-बुरहानपुर संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा है. दोनों ही वर्तमान सांसद है और दोनों ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को मुरैना और नंदकुमार सिंह चौहान को खण्डवा-बुरहानपुर संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा है.मुरैना में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को कांग्रेस के रामनिवास रावत टक्कर दे रहे हैं।राजधानी भोपाल से कांग्रेस के दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहे दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है. सिंह के खिलाफ भाजपा ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है.

मध्यप्रदेश के लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने दो-दो प्रदेश अध्यक्षों को चुनाव मैदान में उतारा है, जो जीत के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. तीन पूर्व अध्यक्षों को तो अपनों से ही जूझना पड़ रहा है, जबकि एक प्रदेश अध्यक्ष के लिए फिलहाल अपने एक मंच पर नजर आ रहे हैं.

मध्यप्रदेश में भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को मुरैना और नंदकुमार सिंह चौहान को खण्डवा-बुरहानपुर संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा है. दोनों ही वर्तमान सांसद है और दोनों ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे चुके हैं. इस लोकसभा चुनाव में हालात कुछ ऐसे निर्मित हो गए हैं कि दोनों को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. 

मुरैना में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को कांग्रेस के रामनिवास रावत टक्कर दे रहे हैं, साथ ही उनका गणित बसपा के उम्मीदवार करतार सिंह भड़ाना ने भी उन्हें परेशानी में डाल दिया है. यहां पर वर्तमान सांसद अनूप मिश्रा टिकट न मिलने से नाराज है. इसके अलावा स्थानीय भाजपा नेता और पदाधिकारी खासकर गुर्जर समाज तोमर की उम्मीदवारी से नाराज है. उनके सामने जातिगत समीकरण उलझ गया है.

वहीं खण्डवा-बुरहानपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के एक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के सामने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव मैदान में हैं. यहां पर दोनों ही के सामने अपनों का संकट खड़ा है. नंदकुमार सिंह चौहान के लिए पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस और उनके समर्थक परेशानी खड़ी कर रहे हैं. 

चौहान लगातार संगठन को इस बात से अवगत करा रहे हैं, मगर चिटनिस समर्थकों की नाराजगी कम होती नजर नहीं आ रही है. वहीं क्षेत्र में भी इस बार मतदाता चौहान से खफा नजर आ रहा है. दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के सामने अपने ही परेशानी बन गए हैं. यादव को टिकट दिए जाने के पहले से ही क्षेत्र के नेता अपनी नाराजगी जता चुके थे. 

खण्डवा जिले में पदाधिकारी तो खुलकर सड़क पर आ गए थे, जबकि बुरहानपुर से वर्तमान निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा यादव को टिकट दिए जाने से खासे नाराज है. यादव और कांग्रेस संगठन के मनाने पर भी वे अब तक नहीं माने हैं. यादव पर इस बात के लगातार आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने अपने प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान आपसी झगड़े बढ़ाए और पुराने कांग्रेस नेताओं को हासिए पर ला खड़ा किया.

दिग्विजय को करनी पड़ रही जमकर मेहनत

राजधानी भोपाल से कांग्रेस के दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहे दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है. सिंह के खिलाफ भाजपा ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है. इसके चलते संघ सीधे तौर पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ मैदान में उतर आया है, जो सिंह के लिए समस्या बन गया है. भोपाल में सिंह के लिए अपने तो चुनौती नहीं है, मगर भाजपा संगठन संघ के निर्देश पर दिग्विजय सिंह के परेशानी बन गया है.

दिग्विजय सिंह की उम्मीदवारी से पहली बार भोपाल में यह देखने को मिल रहा है कि गुटों में बंटी कांग्रेस एक मंच पर दिखाई दे रही है. इसके अलावा सिंह समर्थक विधायक और मंत्री भी भोपाल में डेरा जमाए हुए हैं. दिग्विजय सिंह को इस बार भोपाल संसदीय क्षेत्र में जीत के लिए जमकर संघर्ष करना पड़ रहा है, कभी वे कर्मचारियों से माफी मांग रहे हैं, तो प्रतिदिन मंदिर-मंदिर जाना पड़ रहा है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019दिग्विजय सिंहकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव