लाइव न्यूज़ :

चुनावी खर्चे के लिए क्या बीजेपी नेताओं की पत्नियां अपने गहने बेच रही हैं: कमलनाथ

By विनीत कुमार | Updated: April 29, 2019 09:42 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने भी पीएम मोदी के वाराणसी में रोडशो पर खर्चे को लेकर चुनाव आयोग के सामने शिकायत दर्ज कराई है।

Open in App

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोगी और बीजेपी नेताओं पर चुनावी खर्चे को लेकर निशाना साधा है। कमलनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी और पीएम मोदी के चुनाव खर्चे पर सवाल उठाते हुए पूछा कि ये पैसे कहां से आ रहे हैं। कमलनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव के खर्चे उठाने के लिए क्या बीजेपी के नेता अपनी पत्नियों के गहने बेच रहे हैं।

कमलनाथ ने कहा, 'मैं मोदी जी से पूछना चाहता हूं, मध्य प्रदेश के विधान सभा चुनाव के दौरान उनके हवाई यात्राओं पर जो पैसे खर्च हुए, और अब जो लोकसभा चुनाव के दौरान हो रहे हैं, वे पैसे उनके कहां से आते हैं? क्या चुनावी खर्चे उठाने के लिए बीजेपी नेताओं की पत्नियां अपने गहने बेच रही है?' 

कमलनाथ ने इससे पहले भी दिल्ली में बीजेपी के 700 करोड़ रुपये के खर्चे पर बने भव्य मुख्यालय को लेकर सवाल उठाये थे। बता दें कि शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने भी पीएम मोदी के वाराणसी में रोडशो पर खर्चे को लेकर चुनाव आयोग के सामने शिकायत दर्ज कराई थी। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि वाराणसी कार्यक्रम के दौरान तय सीमा 70 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किये गये। संजय सिंह के आरोपों के अनुसार इस कार्यक्रम में 1.27 करोड़ रुपये खर्च किये गये। 

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बीजेपी के चुनावी खर्चे पर सवाल उठाया था। राहुल ने कहा था कि टीवी पर 30 सेकेंड के विज्ञापन पर ही लाखों रुपये खर्च किये जाते हैं। राहुल ने कहा था, 'हर जगह नरेंद्र मोदी का प्रचार किया जा रहा है। इसके लिए पैसा कहां से आता है? टीवी पर 30 सेकेंड के विज्ञापन या अखबार पर विज्ञापन के लिए ही लाखों रुपयों की जरूरत होती है। इसके लिए पैसे कौन देता है? यह पीएम मोदी की जेब से नहीं आ रहा है।' 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन