लाइव न्यूज़ :

टिकटों पर पीएम मोदी की तस्वीर पर विवाद, चुनाव आयोग ने रेल और उड्डयन मंत्रालय से तीन दिन में मांगा जवाब

By विनीत कुमार | Updated: March 27, 2019 10:00 IST

10 मार्च को लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद से देश में आचार संहिता लागू हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआचार संहिता के बावजूद पीएम मोदी की तस्वीर जारी रहने पर विवादचुनाव आयोग के पास टीमएम ने की थी शिकायत, विवाद बढ़ने पर चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस

चुनावी आचार संहित लागू हो जाने के बावजूद रेलवे और हवाई जहाज के टिकटों पर पीएम नरेंद्र मोदी की जारी तस्वीरों को लेकर विवाद के बाद चुनाव आयोग सक्रिय हो गया है। चुनाव आयोग ने रेलवे मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से पूछा है कि चुनाव की तारीखों की घोषणा और आचार संहिता लागू हो जाने के बावजूद पीएम मोदी की तस्वीरों को टिकटों से अब तक क्यों नहीं हटाया गया है। साथ ही चुनाव आयोग ने इस मामले पर संबंधित विभागों से तीन दिनों में जवाब भी मांगा है।

दरअसल, स्वच्छ भारत अभियान सहित सरकार की कुछ दूसरी योजनाओं के बारे में रेल और हवाई टिकटों पर सामग्री छपती रही है। साथ ही इस में पीएम मोदी की तस्वीर भी होती है। चुनाव आयोग ने शिकायत मिलने के बाद इसे ही लेकर आपत्ति जताई है। बता दें कि 10 मार्च को लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद से आचार संहिता लागू हो गई है। 

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस ने यह आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था कि इस तरह के टिकटों का उपयोग आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। हालांकि इसके बाद रेलवे ने स्वत: संज्ञान लेते हुए इन्हें वापस लेने के फैसला भी लिया था। 

यह मामला सोमवार को भी मीडिया में उछला जब पंजाब के पूर्व डीजीपी शशिकांत ने अपने बोर्डिंग पास की एक तस्वीर ट्वीट की। साथ ही उन्होंने लिखा कि कैसे एक टिकट पर दो-दो नेताओं की तस्वीर हो सकती है।

शशिकांत ने लिखा, 'मैं आज 25 मार्च, 2019 को नई दिल्ली एयरपोर्ट पर हूं। यह मेरा एयर इंडिया का बोर्डिंग पास है और इसमें पीएम मोदी और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी 'वाइब्रेंट गुजरात' का प्रचार कर रहे हैं। मैं हैरान हूं कि हम चुनाव आयोग पर जनता के पैसे क्यों बर्बाद कर रहे हैं जो न सुन सकता है और न बोल सकता है।' 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं