लाइव न्यूज़ :

CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा- राहुल गांधी पर उनकी पार्टी भरोसा नहीं कर रही तो जनता क्या करेगी

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 1, 2019 14:55 IST

लोकसभा चुनाव 2019ः सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा, 'कांग्रेस के लोग इस देश को जमीन का टुकड़ा मानते हैं। इतने किमी चौड़ाई, लंबाई है और देश बन गया। लेकिन, देश ऐसा नहीं है, इसके साथ हमारे जब्जे और हमारी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। हमने इस देश को जमीन का टुकड़ा नहीं माना है, हमने इसको अपनी मां माना है।'

Open in App
ठळक मुद्देसीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को कहती है कि गलती से भी राहुल गांधी के नाम से वोट मत मांगना। उन्होंने कहा कि मोदी को वोट क्यों देना चाहिए क्योंकि मोदी ने इस देश को समझा और रास्ते निकाले हैं। हरिणाया में 10 सीटों के लिए 12 मई को मतदान कराया जाएगा और 23 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार (01 मई) को सूबे के कुरुक्षेत्र के लाडवा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति पर उनकी (कांग्रेस) पार्टी के लोग विश्वास नहीं कर पा रहे हैं तो उस पर जनता क्या विश्वास करेगी।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को कहती है कि गलती से भी राहुल गांधी के नाम से वोट मत मांगना। जिस व्यक्ति पर उनकी पार्टी के लोग विश्वास नहीं कर रहे उस पर जनता क्या विश्वास करेगी।

मनोहर लाल खट्टर ने राहुल गांधी को लेकर आगे कहा, 'मैंने तो यहां तक सुना है कि कांग्रेस के उम्मीदवार अपने कार्यकर्ताओं को कह रहे हैं कि कांग्रेस के नाम से वोट मांग लो, उम्मीदवार के नाम से वोट मांग लो, लेकिन गलती से राहुल गांधी के नाम से वोट मत मांगना।'

उन्होंने कहा, 'मोदी को वोट क्यों देना चाहिए क्योंकि मोदी ने इस देश को समझा और रास्ते निकाले हैं। वहीं, कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि देशद्रोहिता का कानून खत्म कर देंगे। अगर देशद्रोहिता का कानून खत्म करोगे तो देश के टुकड़े करने वाले और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग एक्टिव हो जाएंगे और देश के टुकड़े करने के लिए आजादी को खतरे में डालेंगे।'  

खट्टर ने कहा, 'कांग्रेस के लोग इस देश को जमीन का टुकड़ा मानते हैं। इतने किमी चौड़ाई, लंबाई है और देश बन गया। लेकिन, देश ऐसा नहीं है, इसके साथ हमारे जब्जे और हमारी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। हमने इस देश को जमीन का टुकड़ा नहीं माना है, हमने इसको अपनी मां माना है।'

आपको बता दें, हरिणाया में 10 सीटों के लिए 12 मई को मतदान कराया जाएगा और 23 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। यहां बीजेपी सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाना लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर