लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह ने अमित शाह पर लगाये गंभीर आरोप, चुनावी रैली में कही ये बड़ी बात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 17, 2019 05:15 IST

कांग्रेस प्रत्याशी अरूण यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी के संसदीय कार्यकाल में खंडवा क्षेत्र में माफियाओं के आतंक का राज कायम रहा है . भ्रष्टाचार नें विकास को ध्वस्त कर दिया. नंदू भाई ने विकास की अनदेखी की है. अपना और अपने परिवार का विकास करने में लगे रहे.

Open in App

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह दलाल हैं. उन्होंने नोटबंदी के दौरान नोटों की अदला-बदली में दलाली खाई. सिंह ने लोकसभा क्षेत्र खण्डवा के खरगोन जिले की झिरन्या तहसील के ग्राम आभापुरी में कांग्रेस प्रत्याशी अरूण यादव के समर्थन में विशाल चुनावी आमसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि देश में नोटबंदी के दौरान लगभग 4 हजार 191 करोड़ रुपए देश के शीर्ष 10 जिला सहकारी बैंकों द्वारा बदले गये. इसमें सबसे ज्यादा 746 करोड़ रुपए अहमदाबाद की जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा बदले गये. इस बैंक के अध्यक्ष अजय भाई एच. पटेल हैं और डायरेक्टर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हैं. उल्लेखनीय है कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक खरगोन में भाजपा समर्थित अध्यक्ष रणजीत सिंह डंडीर ने भी भाजपा के लोगों के 113 करोड़ रुपए बदलवाये. नोटबंदी में खरगोन की यह बैंक नोटों की अदला-बदली में प्रदेश में टॉप पर थी.

सिंह ने कहा कि मोदी के झूठे वादों, जुमलेबाजियों और वादाखिलाफी को देश की जनता समझ चुकी है. इनसे त्रस्त भी हो गई है. किसानों, बेरोजगारों, गरीबों, गृहणियों और कारोबारियों को 5 साल तक झूठे वादों के झूलों में झूलाने वाले मोदी के दिन अब लद चुके हैं. इस बार बदलाव की एक नई तहरीर लिखी जाकर कांग्रेस को फिर से देश के मतदाता सत्ता सौंपेगें. 

राहुल को प्रधानमंत्री बनायेंगें. क्षेत्र के विकास के लिए अरूण यादव को जिताएं. सिंह ने कहा कि भाजपा के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कभी भी झिरन्या, भीकनगांव या लोकसभा क्षेत्र के विकास की बात नहीं की. न ही उन्होनें यहा के विकास की बात राज्य या केन्द्र सरकार के समक्ष रखी. अपने अभिमान में भाजपा सांसद ने यहां के लोगों की तरफ देखा भी नहीं.

कांग्रेस प्रत्याशी अरूण यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी के संसदीय कार्यकाल में खंडवा क्षेत्र में माफियाओं के आतंक का राज कायम रहा है . भ्रष्टाचार नें विकास को ध्वस्त कर दिया. नंदू भाई ने विकास की अनदेखी की है. अपना और अपने परिवार का विकास करने में लगे रहे. वे 30 वर्षों तक सांसद और विधायक रहे लेकिन लोकसभा क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया. अब भाजपा प्रत्याशी नंदकुमारसिंह चौहान के माफियाराज के आतंक का खात्मा होगा.

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिग्विजय सिंहकांग्रेसमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब