लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: कंगना के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह, CEC में सर्वसम्मति से नाम प्रस्तावित

By आकाश चौरसिया | Updated: April 13, 2024 17:04 IST

Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस से मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने घोषणा कर दी है कि कंगना के खिलाफ उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे।

Open in App

Lok Sabha Elections 2024: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की पत्नी और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने घोषणा कर दी है कि कंगना के खिलाफ उनके बेटे चुनाव लड़ेंगे। आज कांग्रेस केंद्रीय कार्यालय यानी दिल्ली में हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों और छह विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उप चुनावों को लेकर नेताओं के बीच मंथन हुआ। 

प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 2 से 3 नामों की शॉर्टलिस्ट कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने रखा। उन्होंने कहा कि अब आगे हाईकमांड पर निर्भर करता है वो किसी टिकट देते हैं या अपनी सहमति जताते हैं। 

जब उनसे मीडिया ने मंडी लोकसभा सीट के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यहां से युवा को मौका दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इसमें सभी सीनियर नेताओं ने सहमति जताई है। इसके बाद ही उन्होंने कह दिया कि सभी ने सर्वसम्मति से विक्रमादित्य सिंह का नाम लिया है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जल्द ही नाम आपके सामने होंगे।

बैठक से बाहर निकले हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा जल्द ही मंडी के लिए प्रत्याशी का नाम आपके सामने आएगा। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की ओर से शिमला में विनोद सुल्तानपुरी चुनाव लड़ सकते हैं। 

विक्रमादित्य सिंह कहां से हैं MLA..पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह हाल के विधानसभा चुनाव शिमला ग्रामीण से विधायक बने और उन्हें सुखविंदर सरकार में कबीना मंत्री का पद दिया गया। लेकिन, राज्यसभा में मिली हार से कांग्रेस में अंदरखाने में फूट हो गई थी और इस कारण विक्रमादित्य ने इस्तीफा पेश किया था। लेकिन, सुक्खू सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं करेंगे।  

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४कंगना रनौतकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर