Lok Sabha Election 2024: अगर नीतीश कुमार विधानसभा का चुनाव जीतकर दिखा दें, तो..., केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री पर किया कटाक्ष

By एस पी सिन्हा | Published: September 18, 2022 07:08 PM2022-09-18T19:08:24+5:302022-09-18T19:10:25+5:30

Lok Sabha Election 2024: अश्विनी चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यूपी में तो जमानत भी जब्त हो जाएगी। पिछले 17 साल में नीतीश एक भी चुनाव नहीं लड़े हैं।

Lok Sabha Election 2024 Union Minister Ashwini Choubey took dig cm nitish kumar shows victory winning assembly elections, then | Lok Sabha Election 2024: अगर नीतीश कुमार विधानसभा का चुनाव जीतकर दिखा दें, तो..., केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री पर किया कटाक्ष

पिछले 17 साल में नीतीश एक भी चुनाव नहीं लड़े हैं। वे अब यूपी से चुनाव लड़ने की बातें कर रहे हैं।

Highlightsनीतीश कुमार को हम चुनौती देते हैं वे एक विधानसभा चुनाव जीतकर दिखा दें। अपहरण आरोपी कार्तिक सिंह को नीतीश कुमार ने मंत्री बनाया था। अब कार्तिक की तर्ज पर ही अगहन, पूस, माघ सबका जाना तय है।

पटनाः केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर नीतीश कुमार विधानसभा का चुनाव जीतकर दिखा दें, तो वे नीतीश कुमार को पुरस्कार के रूप में भारत सरकार दे देंगे। उन्होंने रविवार को कहा कि नीतीश कुमार मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं।

पिछले 17 साल में नीतीश एक भी चुनाव नहीं लड़े हैं। वे अब यूपी से चुनाव लड़ने की बातें कर रहे हैं। अश्विनी चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यूपी में तो जमानत भी जब्त हो जाएगी। पहले एक बार विधानसभा का चुनाव लड़के तो दिखाएं। उन्होंने कहा कि नीतीश औंधे मुंह गिरेंगे उनको दिन में मुंगेरी लाल का हसीन सपने आ रहे हैं।

चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार को हम चुनौती देते हैं वे एक विधानसभा चुनाव जीतकर दिखा दें। उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध पर कहा कि नीतीश कुमार अपनी गलती छिपा रहे हैं। वे इसे जाति और धर्म के साथ जोड़कर पेश करने लगे हैं। बिहार की जनता उन्हें कतई माफ नहीं करेगी। नीतीश कुमार को नाकामयाब मुख्यमंत्री बताते हुए चौबे ने कहा कि उनको इस्तीफा दे देना चाहिए।

वहीं, तेजस्वी यादव की जमानत याचिका ख़ारिज करने के लिए सीबीआई द्वारा कोर्ट में अर्जी देने पर चौबे ने कहा कि इस सरकार के सभी आरोपितों का जेल जाना तय है। महागठबंधन सरकार बनने के बाद अपहरण आरोपी कार्तिक सिंह को नीतीश कुमार ने मंत्री बनाया था। उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब कार्तिक की तर्ज पर ही अगहन, पूस, माघ सबका जाना तय है। यानी जैसे कार्तिक गए वैसे ही तेजस्वी सहित सभी आरोपी जाएंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव चार्जशीटेड हैं। कई लोगों को चार्जशीटेड के बाद नोटिस आ गया है अब इनकी भी छुट्टी होने वाली है।

Web Title: Lok Sabha Election 2024 Union Minister Ashwini Choubey took dig cm nitish kumar shows victory winning assembly elections, then

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे