लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024 Date: कुछ घंटे में लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा, कब और कहां देखें लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 16, 2024 13:05 IST

Lok Sabha Election 2024 Date: भारत निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव की घोषणा करने के लिए तैयार है। अप्रैल या मई में चुनाव होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी करेगा।अप्रैल के चुनाव लोकसभा की जगह लेंगे जिसका कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है।चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी।

Lok Sabha Election 2024 Date: भारत निर्वाचन आयोग शनिवार को दोपहर 3:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ आगामी लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। इसके साथ ही आयोग द्वारा चार राज्यों की विधानसभाओं के लिए चुनाव की तारीखों की भी घोषणा करने की संभावना है। इस साल के लोकसभा चुनावों में छह या सात चरणों में मतदान हो सकता है। जो अप्रैल के अंत में शुरू होने की संभावना है और परिणाम एक महीने बाद मई में घोषित होने की संभावना है। 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए लगभग 97 करोड़ पात्र मतदाता 12 लाख से अधिक मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अप्रैल के चुनाव लोकसभा की जगह लेंगे जिसका कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है, जबकि आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मतदान होगा।

चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंसः चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इसे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। नव नियुक्त निर्वाचन आयुक्तों.. ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने अपना प्रभार संभाल लिया। दोनों पूर्व नौकरशाहों को बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था।

लोकसभा चुनाव 2024: तारीख और समय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और नवनियुक्त चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार आज दोपहर करीब तीन बजे मीडिया को संबोधित करेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा: लोकसभा चुनाव की घोषणा भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम की जाएगी। लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म होगा और कार्यकाल खत्म होने से पहले नए सदन का गठन करना होगा। साथ ही आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल जून में खत्म होने जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के संबंध में हाल में एक नया कानून लागू होने के बाद, निर्वाचन आयोग में नियुक्त किए गए पहले सदस्य हैं। एक प्रवक्ता ने बताया कि ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने ऐसे ऐतिहासिक समय पर उनकी नियुक्ति के महत्व के बारे में बात की।

जब निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव कराने की तैयारियां कर रहा है। अनूप चंद्र पांडे के 14 फरवरी को सेवानिवृत्त होने और आठ मार्च को अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे के बाद निर्वाचन आयोग में ये पद खाली हो गए थे। ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू दोनों वर्ष 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। ज्ञानेश कुमार केरल कैडर से और सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड कैडर से आते हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम