लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए रखा 50 फीसदी वोट बढ़ाने का लक्ष्य, जानें सत्ता में बरकरार रहने के लिए क्या है पार्टी का प्लान

By अंजली चौहान | Updated: December 24, 2023 06:56 IST

दो दिवसीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से अभियान के लिए तैयार रहने का आह्वान किया और पार्टी ने 2024 के चुनावों में 35 करोड़ वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा।

Open in App

Lok Sabha Election 2024: आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। बड़े विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस ने पार्टी में फेरबदल करना शुरू कर दिया है तो वहीं भाजपा सत्ता में बरकरार रहने के लिए योजना बना चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने 50 फीसदी वोट शेयर हासिल करने का लक्ष्य रखते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा 15 जनवरी के बाद से क्लस्टर बैठकें शुरू करेगी और युवा मोर्चा देशभर में 5000 सम्मेलन करेगा।

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक ने चुनावी रणनीति तैयारी की गई है। गौरतलब है कि यह बैठक बीते शनिवार को खत्म हुई। इस बैठक में बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 50 फीसदी वोट शेयर हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही पार्टी नए मतदाताओं से जुड़ने के लिए देशभर में अभियान चलाएगी। नए मतदाताओं से जुड़ने के लिए बीजेपी बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बैठक में सभी अधिकारियों से लोकसभा चुनाव में बंपर जीत का अंतर सुनिश्चित करने को कहा है। देशभर की लोकसभाओं को क्लस्टर में बांटकर क्लस्टर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन समूहों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

युवा मोर्चा 24 जनवरी को नए मतदाता सम्मेलन शुरू करेगा। भाजपा युवा मोर्चा देशभर में 5,000 सम्मेलन आयोजित करेगा। इसके साथ ही देशभर में सामाजिक सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में कहा गया कि पार्टी नेताओं को उम्मीदवारों की सूची की घोषणा का इंतजार नहीं करना चाहिए। प्रत्येक भाजपा नेता को अब 2024 के लोकसभा चुनावों में रिकॉर्ड अंतर से जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस लेनी चाहिए।

इसके साथ ही बीजेपी ने 1 जनवरी से राम मंदिर उत्सव के लिए एक अभियान चलाने का फैसला किया है, जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता देशभर के सभी गांवों में घर-घर जाएंगे और दस करोड़ परिवारों को राम मंदिर के लिए दीया लाइटिंग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

पीएम मोदी जनवरी में देशभर के युवाओं को संबोधित करेंगे और महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों से जुड़ने के लिए अभियान चलाने का फैसला किया गया है। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर हर मतदाता के संपर्क में रहने और उनके घर जाकर उनसे मिलने के लिए भी कहा जाएगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024भारतीय जनता पार्टीBharatiya Janata Partyनरेंद्र मोदीमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर