लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: यूपी में प्रत्याशी बनते ही भाजपा सांसद का अश्लील 'फर्जी' वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 4, 2024 11:20 IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से सूबे की सियासत में भारी हड़कंप मचा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देबाराबंकी से भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत का कथित अश्लील वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरलभाजपा ने उपेंद्र सिंह रावत को लगातार दूसरी बार बाराबंकी लोकसभा चुनाव सीट से प्रत्याशी बनाया हैसांसद रावत ने कहा कि बाराबंकी से चुनावी टिकट मिलते ही विरोधियों ने जानबूझ ऐसी हरकत की है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से सूबे की सियासत में भारी हड़कंप मचा हुआ है। भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए यूपी के जिन 51 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई है, उसमें सांसद रावत का भी नाम है और पार्टी ने उन्हें लगातार दूसरी बार बाराबंकी से टिकट दिया है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश की बाराबंकी सीट को दोबारा फतह करने के लिए चुनावी मैदान में उतारे गये सांसद उपेन्द्र सिंह रावत के नाम का ऐलान होने के बाद उनका एक "फर्जी" अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर सांसद रावत की टीम ने बाराबंकी पुलिस के समक्ष एफआईआर दर्ज कराई है।

इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि सांसद महोदय के कथित अश्लील वीडियो के केस में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

सांसद रावत की टीम की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप लगाया गया बै कि रावत को दोबारा बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार घोषित होने के बाद कुछ लोगों ने उनकी छवि खराब करने के लिए फर्जी अश्लील वीडियो बनाया है। वीडियो में कथिततौर पर छेड़छाड़ करके उसे सोशल मीडिया पर जानबूझकर सार्वजनिक किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुए वीडियो में एक व्यक्ति को एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया है। आरोप लगाया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स कथिततौर पर उपेन्द्र सिंह रावत है।

वहीं इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ''बाराबंकी से मुझे पार्टी का टिकट मिलते ही मेरे विरोधियों ने यह हरकत की है। यह वीडियो पूरी तरह से छेड़छाड़ करके बनाया गया ताकि मेरी छवि को खराब किया जा सके।

मालूम हो कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तत्कालीन मौजूदा सांसद प्रियंका सिंह रावत की जगह उपेन्द्र सिंह रावत को बाराबंकी सीट से उम्मीदवार बनाया था। भाजपा ने बीते शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कुल 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गांधीनगर से अमित शाह और लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह जैसे पार्टी के दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची में उत्तर प्रदेश से 51, मध्य प्रदेश से 24, पश्चिम बंगाल से 20, गुजरात और राजस्थान से 15-15, केरल से 12, तेलंगाना से नौ, असम, छत्तीसगढ़ और झारखंड से 11-11, पांच सीटें शामिल हैं। वहीं पार्टी ने दिल्ली से, तीन उत्तराखंड से, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से दो-दो और गोवा, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह,  दमन और दीव से एक-एक प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPबाराबंकीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब