लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी यूपीए सरकार में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर कांग्रेस नहीं सेना का अपमान कर रहे हैं: राहुल गांधी

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 4, 2019 10:19 IST

राहुल गांधी ने कहा, नरेन्द्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को डैमेज कर दिया है। नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी करके देश की जनता को धोखा दिया है लेकिन न्याय योजना उसपर एक महरम का काम करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि राफेल के मामले पर पीएम मोदी से 30 हजार करोड़ रुपये चोरी किए। 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा, नरेन्द्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को डैमेज कर दिया है। नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी करके देश की जनता को धोखा दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि राफेल के मामले पर पीएम मोदी से 30 हजार करोड़ रुपये चोरी किए हैं।  लोकसभा चुनाव-2019 के तहत चौथे चरण की वोटिंग के बाद अब तीन चरणों का चुनाव बाकी है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि आधे चुनाव के बाद ये तय हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हार रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी के चेहरे से ही दिख रहा है कि वो चुनाव हार गए हैं। राहुल गांधी ने कहा,  चुनाव आधे से ज्यादा खत्म हो चुका है। स्पष्ट है कि मोदी जी चुनाव हार रहे हैं। किसान, भ्रष्टाचार, रोजगार, संस्थाओं पर अतिक्रमण मुख्य मुद्दे हैं। इसलिए भाजपा चुनाव हार रही है। 

सर्जिकल स्ट्राइक पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी सोचते हैं कि देश की सेना उनकी अपनी निजी संपत्ति है, पीएम मोदी मानते हैं कि जल सेना, थल सेना और वायु सेना सब उनकी है, जबकि ऐसा नहीं है। कांग्रेस देश की सेना पर टिका-टिप्पणी नहीं करती है। आर्मी हिन्दुस्तान की है, किसी व्यक्ति की नहीं है। पीएम मोदी को सेना का सम्मान करना चाहिए। 

राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी यूपीए सरकार में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर कांग्रेस नहीं बल्कि सेना का अपमान कर रहे हैं। अगर पीएम मोदी कहते हैं कि कि यूपीए सरकार में हुए सर्जिकल स्ट्राइक वीडियो गेम है तो वो कांग्रेस का नबीं बल्कि देश की सेना को अपमान कर रहे हैं। 

राहुल गांधी ने कहा, नरेन्द्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को डैमेज कर दिया है। नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी करके देश की जनता को धोखा दिया है लेकिन न्याय योजना उसपर एक महरम का काम करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि राफेल के मामले पर पीएम मोदी से 30 हजार करोड़ रुपये चोरी किए हैं। राहुल गांधी ने कहा,  पीएम मोदी ने 2 करोड़ रोजगार हर साल का वादा लेकिन अब बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। 

राहुल गांधी ने कहा, मैं रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को 10 मिनट की खुली बहस को चुनौती देता हूं। अगर वो तैयार हैं तो बात करे मुझसे। 

चौकीदार चोर है और सुप्रीम कोर्ट के विवाद पर राहुल गांधी ने कहा, सुप्रीम कोर्ट में राफेल डील की सुनवाई को लेकर जो कार्यवाही चल रही थी, मैंने उस प्रोसेस पर कमेंट किया, यह मेरी गलती है। मैंने अपनी इस गलती के लिए सुप्रीम कोर्ट से माफी मांग ली है। लेकिन नरेन्द्र मोदी और बीजेपी से माफी नहीं मांग सकता हूं। चौकीदार चोर है, इसमें कोई दोराय नहीं है। 

 लोकसभा चुनाव-2019 के तहत चौथे चरण की वोटिंग के बाद अब तीन चरणों का चुनाव बाकी है। पांचवें चरण के चुनाव 6 मई को होने हैं। बाकी तीन चरणों में 169 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होने हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीलोकसभा चुनावराफेल सौदासर्जिकल स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos