लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः जानिए क्या है मामला, आखिर क्यों 542 सीट पर हुए मतदान? 11 करोड़ कैश बरामद हुए थे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 22, 2019 19:19 IST

चुनाव में कैश फॉर वोट का मामला नया नहीं है, लेकिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार कैश मिलने की वजह से कोई लोकसभा चुनाव रद्द किया गया है। करीब 11 करोड़ रुपये कैश बरामद होने के बाद तमिलनाडु के वेल्लोर सीट पर चुनाव रद्द हुआ। 

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चुनाव आयोग की सिफारिश पर इसका ऐलान किया। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद से सियासत शुरू। तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि गुरुवार 18 अप्रैल को मतदान होना था।

डेढ़ माह के गहमागहमी के बीच आखिरकार 19 मई को मतदान खत्म हो गया। इस दौरान दलों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए।

देश में मतदान सात चरणों में संपंन्न हुआ। 11 अप्रैल से 19 मई के बीच मतदान हुआ। देश में कुल 543 लोकसभा की सीट है। लेकिन 542 सीट पर मतदान हुआ। 23 मई यानी गुरुवार को ईवीएम में किसके भाग्य का उदय होगा। जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। चुनाव में कैश फॉर वोट का मामला नया नहीं है, लेकिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार कैश मिलने की वजह से कोई लोकसभा चुनाव रद्द किया गया है। 

करीब 11 करोड़ रुपये कैश बरामद होने के बाद तमिलनाडु के वेल्लोर सीट पर चुनाव रद्द हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चुनाव आयोग की सिफारिश पर इसका ऐलान किया। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद से सियासत शुरू हो गई है। तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव फिलहाल के लिए रद्द हो गया है।

राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग की चुनाव रद्द करने की सिफारिश को मान लिया है। तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि गुरुवार 18 अप्रैल को मतदान होना था, लेकिन अब फिलहाल के लिए इस सीट पर मतदान रद्द कर दिया गया है।

वेल्लोर लोकसभा सीट पर डीएमके उम्मीदवार के घर और दफ्तरों में कुछ दिन पहले हुई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश मिलने के बाद चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति को इस सीट पर चुनाव रद्द करने की सिफारिश भेजी थी और अब राष्ट्रपति ने इस सिफारिश को मान लिया। 

वेल्लोर लोकसभा सीट पर डीएमके उम्मीदवार टीएम काथिर आनंद का मुकाबला एआईएडीएमके उम्मीदवार एसी शनमुगम के साथ था। लेकिन अब इस सीट पर चुनाव रद्द होने की वजह से नए सिरे से चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। इसी कारण से देश में 543 की बजाए 542 सीट पर मतदान हुआ। 

वेल्लोर सीट से डीएमके के कोषाध्यक्ष दुरईमुर्गन के बेटे डीएम कथिर आनंद डीएमके प्रत्याशी हैं। चुनाव आयोग के इस फैसले को दुरईमुर्गन ने लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को डराने के लिए यह कदम उठाया गया है। बता दें, डीएमके प्रत्याशी पर कैश फॉर वोट का आरोप लगा है। इसके बाद ही चुनाव आयोग ने 14 अप्रैल को चुनाव रद्द करने की सिफारिश की थी।

क्यों रद्द हुआ वेल्लोर सीट पर चुनाव

दरअसल, स्थानीय प्रशासन की शिकायत पर आयकर विभाग की टीम ने डीएमके कोषाध्यक्ष दुरीमुर्गन के घर पर 30 मार्च को छापेमारी की। इसके एक दिन बाद 1 अप्रैल को डीएमके के ही पार्टी पदाधिकारी के सीमेंट गोदाम पर छापेमारी की। 

आयकर विभाग ने यहां से 11 करोड़ रुपए की नगदी बरामद की। 8 अप्रैल को चुनाव आयोग ने डीएमके प्रत्याशी कथिर आनंद और उनके दो करीबियों पूनजोलई श्रीनिवासन और दामोदरन के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि सीमेंट गोदाम का मालिक दामोदरन ही है। आईपीसी की धाराओं (171 ई और 171 बी) और 125 ए में कथिर आनंद और पूनजोलई श्रीनिवासन पर एफआईआर दर्ज किया गया।

टॅग्स :लोकसभा चुनाववेल्लोरतमिलनाडु लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर