कानपुर लोकसभा सीट पर सियासत तेज, सत्यदेव पचौरी, श्रीप्रकाश जायसवाल और रामकुमार में कड़ी टक्कर

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 26, 2019 05:35 PM2019-04-26T17:35:52+5:302019-04-26T17:35:52+5:30

उत्तर प्रदेश के कानपुर सीट पर मतदान चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को है। कुल 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कानपुर की लड़ाई भाजपा बनाम कांग्रेस के बीच दिख रही है। भाजपा ने सत्यदेव पचौरी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने श्रीप्रकाश जायसवाल को प्रत्याशी बनाया है। महागठबंधन (बसपा-सपा) ने रामकुमार पर दांव खेला है।

lok sabha election 2019 The SP-BSP alliance is nowhere in the fight in Kanpur; it is a direct contest between us and BJP, which we will win, said Congress candidate from Kanpur and former union minister Sriprakash Jaiswal. | कानपुर लोकसभा सीट पर सियासत तेज, सत्यदेव पचौरी, श्रीप्रकाश जायसवाल और रामकुमार में कड़ी टक्कर

कानपुर लोकसभा सीट पर चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को मतदान है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस-भाजपा के बीच है।

Highlights2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ मुरली मनोहर जोशी ने तीन बार सांसद व पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को 2,22,946 वोटों से हराया था।उत्तर प्रदेश में गंगा के किनारे बसा औद्योगिक शहर कानपुर देश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों मे से एक है।

कानपुर लोकसभा सीट पर सियासत की गर्मी तेज है। उत्तर प्रदेश के कानपुर सीट पर मतदान चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को है। कानपुर यूं तो उद्योगों का शहर है, लेकिन सियासत का रंग यहां कई बार बदला। कभी रंग लाल था, तो कभी तिरंगा हुआ। पिछले कुछ बरसों से राजनीति की धारा केसरिया रंग के आसपास बह रही है।

कानपुर की लड़ाई भाजपा बनाम कांग्रेस के बीच दिख रही है। भाजपा ने इस सीट से सीटिंग सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी का टिकट काटकर उत्तर प्रदेश के मंत्री सत्यदेव पचौरी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कोयला मंत्री और तीन बार के सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल को प्रत्याशी बनाया है।

महागठबंधन (बसपा-सपा) ने पूर्व सांसद मनोहर लाल के पुत्र और उन्नाव के पूर्व विधायक रामकुमार पर दांव खेला है। इस बार उत्तर प्रदेश की कानपुर लोकसभा सीट से 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

कानपुर लोकसभा सीट पर 17 बार हो चुके चुनाव

कानपुर लोकसभा सीट पर 17 बार चुनाव हुए हैं। कांग्रेस को अब तक 6 बार जीत मिली है। 11 बार निर्दलीय व भाजपा सहित अन्य दल ने जीत हासिल की है। कानपुर की सभी मिले बंद हो गईं, 2019 के लोकसभा में एक बार फिर से यह मुद्दे उभर कर सामने आने लगे हैं। सभी राजनीतिक दल कानपुर की खोई हुई पहचान वापस दिलाने के दावे करने लगे हैं। कानपुर में 29 साल से सामान्य जाति के नेता ही एमपी रहे हैं।

15,97,591 मतदाता हैं कानपुर लोकसभा सीट पर

कानपुर में 15,97,591 मतदाता हैं। पुरुष वोटरों की संख्या 8,74,299 है, महिला वोटरों की संख्या 7,23,147 और थर्ड जेंडर की संख्या 145 हैं। कानपुर लोकसभा सीट में 5 विधानसभा हैं। सामान्य जाति के मतदाता 5,16,594,ओबीसी मतदाता की संख्या 2,90,721, अल्पसंख्यक 4,07,182 और अनुसूचित जाति 3,80,950 है। मुसि्लम मतदाता और अनुसूचित जाति का वोट जिसके खाते में उसकी जीत पक्की। 

कानपुर लोकसभा सीट 2014 का हाल

2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ मुरली मनोहर जोशी ने तीन बार सांसद व पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को 2,22,946 वोटों से हराया था। डॉ मुरली मनोहर जोशी को 4,74,712 वोट मिले थे और पूर्व कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल को 2,51,766 वोट हासिल हुए थे।

बसपा के सलीम अहमद के खाते में 53,218 वोट गए, वहीं सपा के सुरेंद्र मोहन अग्रवाल को 25,723 वोट मिले। उत्तर प्रदेश में गंगा के किनारे बसा औद्योगिक शहर कानपुर देश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों मे से एक है। इसे 'लेदर सिटी' के नाम से भी जाना जाता है। एक दौर में कपड़ा उद्योग के चलते इसे 'पूर्व का मैनचेस्टर' कहा जाता था।

Web Title: lok sabha election 2019 The SP-BSP alliance is nowhere in the fight in Kanpur; it is a direct contest between us and BJP, which we will win, said Congress candidate from Kanpur and former union minister Sriprakash Jaiswal.



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Uttar Pradesh Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/uttar-pradesh.