लाइव न्यूज़ :

चुनाव में राम जन्मभूमि पर चर्चा, लेकिन पुनौरा स्थित सीता की प्राकट्य भूमि आज भी उपेक्षित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2019 17:10 IST

पुनौरा धाम में गेस्ट हाऊस एवं कथा हॉल के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है और इसे तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है । हालांकि, भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा का कहना है कि इसे विकसित करने का आग्रह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वीकार कर लिया है और काम आगे बढ़ाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने वहां ऐसा कोई प्रमाण नहीं पाया है जिसकी वजह से सीतामढ़ी को सीता की जन्मस्थली माना जाए।बिहार में सीतामढ़ी लोकसभा सीट पर चुनाव 6 मई को है। यहां पर महागठबंधन और एनडीए में टक्कर है।

राम जन्मभूमि पर लंबे समय से चर्चा जारी है, लेकिन बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुण्यरैन या पुनौरा स्थित सीता की प्राकट्य भूमि आज भी उपेक्षा की शिकार है। उत्तर बिहार और नेपाल की सीमा से सटे सीतामढ़ी में स्थित सीता प्राकट्य भूमि के महंत कौशल किशोर दास बताते हैं कि 14 बीघा से ज्यादा इलाके में फैले इस स्थल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। दान से जो मिलता है, उसी से भोग लगता रहा है। किसी को मंदिर की चिंता नहीं है।

सदियों से यह मान्यता चली आ रही है कि मिथिला के राजा जनक ने भयंकर सूखे की चपेट में आए राज्य में वर्षा के लिए जब हल चलाया तो सीतामढ़ी के निकट पुनौरा की धरती से सीता का जन्म हुआ। वाल्मीकि रामायण में भी ये चर्चा की गई है कि मिथिला में सीता का जन्म हुआ था।

महंत ने बताया कि मंदिर की आय तीन हिस्सों में बंटती है। पर्यटक भवन और यात्री निवास की आय का सिर्फ 10% ही मंदिर को मिलता है। 40% हिस्सा मंदिर से जुड़े एक ट्रस्ट को और 50% नजारथ (कलेक्ट्रेट) में जमा होता है। पर्यटन और यात्री भवन दोनों मंदिर की जमीन पर बने हैं। दोनों भवनों का प्रबंधन सरकारी स्तर पर होता है।

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं हो पाया

दास ने कहा कि इतना महत्वपूर्ण स्थल होने के बावजूद यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं हो पाया है जिसके कारण यहां काफी कम संख्या में पर्यटक आते हैं। राज्य सरकार के पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पुनौरा धाम के विकास के लिये एक डीपीआर को मंजूरी दी गई है और इसे 2020 तक पूरा किये जाने की उम्मीद है। इसके तहत दो बड़े आकर्षक गेट, दो आधुनिक गेस्ट हाउस, कथा हॉल, कुंड का सौंदर्यीकरण, लाइट एंड साउंड एवं मंदिर तक डबल लेन सड़क, परिक्रम पथ आदि का निर्माण कराया जाएगा।

पुनौरा धाम में गेस्ट हाऊस एवं कथा हॉल के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है और इसे तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है । हालांकि, भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा का कहना है कि इसे विकसित करने का आग्रह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वीकार कर लिया है और काम आगे बढ़ाया जा रहा है। लेकिन केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने अप्रैल 2017 में राज्यसभा में प्रभात झा द्वारा किए गए एक सवाल के जवाब में बताया था कि सीतामढ़ी बस आस्था और विश्वास का केंद्र है।

पर्यटन की असीम संभावनाओं वाला यह स्थान आज भी उपेक्षित

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने वहां ऐसा कोई प्रमाण नहीं पाया है जिसकी वजह से सीतामढ़ी को सीता की जन्मस्थली माना जाए। प्रभात झा सीतामढ़ी के मूल निवासी है। पुनौरा धाम दो ग्राम पंचायत से लगा हुआ है और यहां से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर सीतामढ़ी शहर है। पर्यटन की असीम संभावनाओं वाला यह स्थान आज भी उपेक्षित है।

राम जानकी पथ की भी योजना बनी है। इसके तहत अयोध्या से गोरखपुर, गोपालगंज, चकिया, शिवहर, सीतामढ़ी होते हुए भिट्‌ठा मोड़ जनकपुर तक सड़क बननी है । पुनौरा धाम में जानकी नवमी के अवसर पर मई 2017 को बिहार के तत्कालीन राज्यपाल के रूप में रामनाथ कोविंद का आगमन हुआ था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि सीता के बिना राम का अस्तित्व नहीं है । पिछले वर्ष के अंत में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी भव्य सीता मंदिर के निर्माण की बात कही थी।

मंदिर के पास चाय की दुकान चलाने वाले रामाशीष साव कहते हैं कि यहां तो सभी समुदाय के लोगों का कहना है जो मंदिर का विकास करेगा, वही अब राज करेगा। रामायण काल से जुड़े स्थलों को विकसित करने के लिये 'रामायण सर्किट' योजना को भी केंद्र सरकार से मंजूरी मिली है और जिन रास्तों पर भगवान राम चले थे, उन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019सीतामढ़ीनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदीतेजस्वी यादवनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष