लाइव न्यूज़ :

हार्दिक पटेल के चुनाव लड़ने पर संकट! सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया

By विनीत कुमार | Updated: April 2, 2019 11:13 IST

हार्दिक पटेल ने 12 मार्च को कांग्रेस का दामन थामा था और जामनगर से पार्टी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की तैयारियां शुरू कर दी थीं।।

Open in App
ठळक मुद्देहार्दिक के चुनाव लड़ने की उम्मीदों को झटका, 4 अप्रैल है नामांकन की आखिरी तारीखमेहसाणा दंगा मामले में मिली थी दो साल की जेल, दोषसिद्धि पर रोक की थी हार्दिक की मांगगुजरात हाई कोर्ट से निराशा मिलने के बाद हार्दिक ने खटखटाया था सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

पिछले महीने कांग्रेस में शामिल हुए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के लोकसभा चुनाव लड़ने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके 2015 के मेहसाणा दंगा मामले में उन्हें दोषी ठहराये जाने के फैसले पर रोक लगाने की अर्जी पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। हार्दिक पटेल के इस अर्जी को इससे पहले गुजरात हाई कोर्ट खारिज कर चुका है। इसके बाद हार्दिक ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हार्दिक पटेल की याचिका पर तत्काल सुनवाई की जरुरत नहीं है क्योंकि हाई कोर्ट का आदेश पिछले साल अगस्त में आया था। दरअसल, मेहसाणा की एक निचली अदालत ने पिछले साल जुलाई में उन्हें 2015 में एक दंगे और आगजनी के मामले में दो साल कारावास की सजा सुनाई थी। उस समय भी हार्दिक ने गुजरात हाई कोर्ट गये थे और उनकी सजा निलंबित करने की बात कही थी ताकि वे चुनाव लड़ सके लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी। 

हाई कोर्ट में पहले की सुनवाई के दौरान गुजरात सरकार ने उनकी याचिका पर कड़ा विरोध प्रकट करते हुए कहा था कि हार्दिक का आपराधिक अतीत रहा है। उनके खिलाफ 17 प्राथमिकी दर्ज हैं, इसमें देशद्रोह के दो मामले हैं । हाई कोर्ट ने कहा कि असाधारण मामले में ही दोषसिद्धि पर रोक लगायी जा सकती है और हार्दिक का मामला इस श्रेणी में नहीं आता। पिछले साल अगस्त में हाई कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा हार्दिक को दो साल की जेल की सजा पर रोक लगा दी थी लेकिन उनकी दोषसिद्धि पर रोक नहीं लगायी थी।

पटेल ने 12 मार्च को कांग्रेस का दामन थामा था और जामनगर से पार्टी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की तैयारियां शुरू कर दी थीं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख चार अप्रैल है। गुजरात की 26 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावहार्दिक पटेलकांग्रेससुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब