लोकसभा चुनाव: गुरु शिबू सोरेने पर भारी पड़े चेले सुनील सोरेन, दो बार हारने के बाद फहराया जीत का परचम

By विनीत कुमार | Updated: May 24, 2019 10:09 IST2019-05-24T10:09:25+5:302019-05-24T10:09:25+5:30

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष शिबू सोरेन उर्फ गुरु जी को बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सुनील सोरेन ने 47590 मतों से हराया।

lok sabha election 2019 sunil soren of bjp wins against shibu soren on dumka deat | लोकसभा चुनाव: गुरु शिबू सोरेने पर भारी पड़े चेले सुनील सोरेन, दो बार हारने के बाद फहराया जीत का परचम

शिबू सोरेन (फाइल फोटो)

Highlightsशिबू सोरेन को दुमका सीट पर मिली हार, सुनील सोरेन ने हरायादुमका के 8 बार सांसद रहे हैं शिबू सोरेन, 2009 और 2014 में सुनील सोरेन को मिली थी गुरु जी से हारझारखंड में 11 सीट पर बीजेपी का कब्जा, एक सीट सहयोगी आजजू की झोली में गई

झारखंड में लोकसभा चुनाव के नतीजे एक बार फिर बीजेपी के पक्ष में आये हैं। बीजेपी ने यहां लोकसभा की 14 सीटों में 11 पर कब्जा जमाया जबकि एक सीट (गिरिडीह) पर सहयोगी पार्टी आजसू जीत हासिल करने में कामयाब रही। साल-2104 के मोदी लहर में भी बीजेपी का झारखंड में ऐसा ही प्रचंड प्रदर्शन था। हालांकि, झारखंड में सबसे हैरान करने वाला नतीजा दुमका सीट पर देखने को मिला जहां से कद्दावर नेता शिबू सोरेन हार गये। 

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष शिबू सोरेन उर्फ गुरु जी को बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सुनील सोरेन ने 47590 मतों से हराया। 1980 में पहली बार संसद पहुंचने वाले और दुमका से 8 बार सांसद रह चुके शिबू सोरेन की हार इसलिए भी चौंकाने वाली हैं क्योंकि वह जेएमएम के संस्थापक रहे हैं। शिबू सोरेन ने 1972 में झारखंड के दिग्गज नेता विनोद बिहारी महतो के साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन किया था।

चेले सुनील से मिली शिबू सोरेन को हार

सुनील सोरेन को दरअसल शिबू सोरेन का ही चेला माना जाता है। दिलचस्प बात ये है कि पूर्व में (2009, 2014) में सुनील को दो बार शिबू सोरेन से हार मिल चुकी थी। इसके बावजूद बीजेपी ने एक बार फिर सुनील को मैदान में उतारा और इस बार पासा पलट गया। शिबू सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री भी रहे हैं लेकिन अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। 

इन दिग्गजों की भी हुई हार

शिबू सोरेन के महागठबंधन के सहयोगी झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कोडरमा सीट से और रांची से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बुरी तरह पराजित हुए।  राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को बीजेपी की अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी अन्नपूर्णा देवी से 455600 मतों के भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, बीजेपी के रांची से उम्मीदवार संजय सेठ ने कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को 283026 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया। सिंहभूम की सीट पर कांग्रेस ने बीजेपी से छीन ली और राजमहल की सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बरकरार रखी है।

झारखंड की अन्य सीटों का हाल

पलामू सीट पर बीजेपी के विष्णु दयाल राम ने आरजेडी के घूरन राम को हराया
जमशेदपुर में बीजेपी के विद्युतवरण महतो ने जेएमएम के के चंपई सोरेन को मात दी
हजारीबाद से जयंत सिन्हा ने कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू को मात दी
गोड्डा सीट पर भाजपा के निशिकांत दूबे ने झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव को हराया
गिरिडीह सीट पर आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी ने झामुमो के जगन्नाथ महतो को हराया
धनबाद से बीजेपी के पशुपतिनाथ सिंह ने कांग्रेस के कीर्ति आजाद को हराया
चतरा से भाजपा के सुनील कुमार सिंह ने कांग्रेस के मनोज कुमार यादव को हराया
राजमहलर (आदिवासी सुरक्षित सीट) पर भाजपा के हेमलाल मुर्मू को झामुमो के विजय हंसदा ने हराया
लोहरदगा में सुदर्शन भगत ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत को हराया
खूंटी से भाजपा के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को हराया
सिंहभूम से कांग्रेस की गीता कोड़ा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ को हराया

(भाषा इनपुट)

Web Title: lok sabha election 2019 sunil soren of bjp wins against shibu soren on dumka deat