लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः अमित शाह ने कहा, ममता दीदी उनका साथ दे रही हैं, जो भारत को बांटना चाहते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2019 15:14 IST

बोगांव संसदीय क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना रहे, इसके लिए भाजपा लगातार लड़ाई जारी रखेगी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि केन्द्र की सत्ता में कौन है।

Open in App
ठळक मुद्देघुसपैठियों को देश को खोखला करने वाली दीमक बताते हुए शाह ने कहा कि अगर भाजपा फिर से सत्ता में आयी तो उन्हें देश से निकाल बाहर फेंकेगी।पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासन काल में बम बनाने की इकाइयों के अलावा और कोई फैक्टरी नहीं लगी है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर हमला तेज करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री कश्मीर को देश से अलग करने की मंशा रखने वालों का साथ दे रही हैं। बोगांव संसदीय क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना रहे, इसके लिए भाजपा लगातार लड़ाई जारी रखेगी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि केन्द्र की सत्ता में कौन है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज हम सत्ता में हैं, नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। आने वाले दिनों में भी वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे। लेकिन अगर ऐसा दिन आया, जब भाजपा सत्ता में नहीं है, उस दिन भी पार्टी के कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करने के लिए लड़ते रहेंगे कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना रहे।’’

शाह ने इस बात पर भी जोर दिया कि बनर्जी जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की, राज्य के लिए अलग प्रधानमंत्री संबंधी बात पर भी अपना रूख स्पष्ट करें। उन्होंने कहा, ‘‘ममता दीदी उनका साथ दे रही हैं, जो भारत को बांटना चाहते हैं। हम जानना चाहते हैं कि देश में दो प्रधानमंत्रियों की उमर अब्दुल्ला की मांग पर उनका क्या रूख है ?’’

घुसपैठियों को देश को खोखला करने वाली दीमक बताते हुए शाह ने कहा कि अगर भाजपा फिर से सत्ता में आयी तो उन्हें देश से निकाल बाहर फेंकेगी। उन्होंने इंगित किया कि तृणमूल कांग्रेस के शासन काल में पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की हालत खराब हो गई है और राज्य घुसपैठियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन चुका है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासन काल में बम बनाने की इकाइयों के अलावा और कोई फैक्टरी नहीं लगी है। बालाकोट हवाई हमले के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और दो लोगों... कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ममता बनर्जी के अलावा पूरे देश ने इसकी खुशी मनाई। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019ममता बनर्जीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीकोलकाता उत्तरनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम