लाइव न्यूज़ :

VIDEO: रॉबर्ट वाड्रा के प्रचार पर स्मृति ईरानी का तंज- लोगों को आगाह कर दो कि जमीनें सुरक्षित रख लें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2019 19:47 IST

Lok Sabha Election 2019: स्मृति ईरानी ने अपनी हंसी को संभालते हुए समचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''बस, जहां-जहां रॉबर्ट वाड्रा जाएंगे कांग्रेस का प्रचार के लिए, वहां की जनता को आगाह कर लीजिए कि उनकी जमीनें वो लोग सुरक्षित रखें क्योंकि कोई बहुत ही विख्यात जमीनों से लगाव करने वाला व्यक्ति आने वाला है।''

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के चुनाव प्रचार करने की बात पर स्मृति ईरानी ने कसा तंजस्मृति ईरानी ने कहा- लोगों को आगाह कर दो कि वे अपनी जमीनें बचाकर रखें

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव को लेकर कारोबारी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ड वाड्रा ने कहा है कि वह कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। रॉबर्ट वाड्रा की चुनाव अभियान वाली बात पर केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता स्मृति ईरानी ने तंज कसा है। स्मृति ईराना ने अपनी हंसी को संभालते हुए समचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''बस, जहां-जहां रॉबर्ट वाड्रा जाएंगे कांग्रेस का प्रचार के लिए, वहां की जनता को आगाह कर लीजिए कि उनकी जमीनें वो लोग सुरक्षित रखें क्योंकि कोई बहुत ही विख्यात जमीनों से लगाव करने वाला व्यक्ति आने वाला है।'' केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने भी वाड्रा पर चुटकी लेते हुए कहा है कि उन्हें पता कि उनका प्रचार कांग्रेस को फायदा पहुंचाएगा या बीजेपी को।

इससे पहले रॉबर्ट वाड्रा ने एएनआई से कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा नामांकन किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश और पूरे देश में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह राहुल गांधी और सोनियां द्वारा पर्चा भरे जाने के दौरान भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। 

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि राहुल और सोनिया गांधी के नामांकन के बाद वह उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी और रायबरेली भी जाएंगे। 

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अप्रैल को अमेठी से पर्चा भरेंगे। बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। स्मृति ईरानी पहले भी कई मौकों पर कांग्रेस और गांधी परिवार को निशाने पर ले चुकी हैं। 

राहुल के अलावा उनकी मां सोनिया गांधी रायबरेली से 11 अप्रैल को पर्चा भरेंगी। बता दें कि अमेठी और रायबरेली में पांचवें चरण में 6 मई को वोट डाले जाएंगे। 

वाड्रा को लेकर स्मृति ईरानी के तंज के पीछे वजह यह है कि वर्तमान में सोनिया गांधी के दामाद लंदन की एक जमीन मामले में कालेधन को वैध बनाने के आरोप झेल रहे हैं जिसके लिए उन्हें जांच का भी सामना करना पड़ा रहा है। इसके अलावा भारत में भी वाड्रा पर अवैध तरीके से कई जमीन सौदे करने के आरोप लगते रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावस्मृति ईरानीरॉबर्ट वाड्राराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी