लाइव न्यूज़ :

अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी का ट्वीट, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा जवाब दें अमेठी में एक निर्दोष को क्यूँ मार दिया गया?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 5, 2019 16:25 IST

लोकसभा चुनाव पर एक-दूसरे पर आरोप जारी है। अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चौथी बार मैदान में है। इस बार फिर राहुल गांधी के सामने केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज कसा है।अमेठी में 6 मई को मतदान है। एक दिन पहले इस ट्वीट से हंगामा हुआ है।

लोकसभा चुनाव पर एक-दूसरे पर आरोप जारी है। अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चौथी बार मैदान में है। इस बार फिर राहुल गांधी के सामने केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में है। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज कसा है।

केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर बड़ा आरोप लगाया है। स्मृति ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। स्मृति ईरानी ने संजय गांधी अस्पताल में मरीज को भर्ती न करने देने का आरोप लगाया है। 

स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया है कि आज मैं निशब्द हूँ - कोई इतना गिर सकता है यह कभी नहीं सोचा था। एक ग़रीब को सिर्फ़ इसलिए मरने दिया, क्यूँकि उसके पास मोदी का आयुष्मान कार्ड था पर अस्पताल राहुल गांधी का था। इसके बाद उन्होंने ने टि्वटर पर वीडियो भी पोस्ट किया है। अमेठी में 6 मई को मतदान है। एक दिन (5 मई) पहले इस ट्वीट से हंगामा हुआ है। इसके बाद स्मृति ईरानी ने दूसरा ट्वीट किया। ट्वीट में कहा कि संजय गांधी अस्पताल के ट्रस्टी राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा जवाब दें अमेठी में एक निर्दोष को क्यूँ मार दिया गया?

अमेठी में सोमवार को मतदान होना है। इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प है। 2014 में राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को महज 1 लाख 7 हजार वोटों से मात दी थी। यही वजह है कि स्मृति इस बार चुनावी मैदान में सब कुछ झोंक रही हैं।

 

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के मतदान से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले अमेठी लोकसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया। पांचवे चरण के लिए अमेठी समेत अन्य सीटों पर प्रचार का दौर थमने से पहले शाह ने यहां की प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के साथ रोड शो किया। वहीं रोड शो के दौरान शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना भी साधा। अमेठी में प्रचार के आखिरी दिन आयोजित हुए करीब दो किलोमीटर के इस रोड शो के दौरान शाह के साथ स्मृति के अलावा पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान उमड़े जनसैलाब के बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'अबकी बार अमेठी हमार' और 'फिर एक बार मोदी सरकार' के नारे लगाए।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019अमेठीराहुल गांधीप्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथस्मृति ईरानीनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'