लाइव न्यूज़ :

‘फर्जी सर्वेक्षण’ पर कांग्रेस-आप में जंग, पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने आयोग में की शिकायत

By भाषा | Updated: May 11, 2019 16:26 IST

शिकायत के मुताबिक लोगों को इस ‘फर्जी सर्वेक्षण’ का हवाला देकर बताया जा रहा है कि इस लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 47 प्रतिशत, भाजपा को 37 प्रतिशत और कांग्रेस को 11 प्रतिशत वोट मिल रहा है। धवन ने कहा कि ये फोन कॉल चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन हैं और ऐसे में आयोग को इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देशीला की चुनाव एजेंट ने ‘फर्जी सर्वेक्षण’ वाले फोन कॉल की चुनाव आयोग से शिकायत कीआप ने कांग्रेस पर फोन के माध्यम से फर्जी सर्वेक्षण परिणाम फैलाने के आरोप लगाए

उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि दिल्ली में फोन कॉल के जरिए ‘फर्जी सर्वेक्षण’ का हवाला देकर लोगों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के समक्ष की कई शिकायत में शीला की चुनाव एजेंट रोमिला धवन ने कहा कि दिल्ली की जनता को विभिन्न फोन नंबरों से फोन किया जा रहा है और ऑटोमेटेड मैसेज के जरिए एक कथित सर्वेक्षण के नतीजे बताए जा रहे हैं।

शिकायत के मुताबिक लोगों को इस ‘फर्जी सर्वेक्षण’ का हवाला देकर बताया जा रहा है कि इस लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 47 प्रतिशत, भाजपा को 37 प्रतिशत और कांग्रेस को 11 प्रतिशत वोट मिल रहा है। धवन ने कहा कि ये फोन कॉल चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन हैं और ऐसे में आयोग को इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।

कांग्रेस ने शनिवार को आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि मतदन से 48 घंटे पहले वह मतदाताओं को फोन कर ‘‘फर्जी’’ सर्वेक्षण परिणाम फैला रही है। कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने चुनाव आयोग में शिकायत कर आरोप लगाया कि ‘‘मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयास के तहत रिकॉर्डेड फोन कॉल का इस्तेमाल कर गलत सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं।’’

यह शिकायत पूर्व मुख्यमंत्री अैर उत्तर पूर्व दिल्ली से कांग्रेस की उम्मीदवार शीला दीक्षित की चुनाव एजेंट रोमिला धवन ने की है। शिकायत में आम आदमी पार्टी का नाम नहीं है लेकिन कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि इस तरह के हथकंडे आप अपना रही है, क्योंकि वह जानती है कि चुनावों में वह हार रही है व मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है।

खेड़ा ने दावा किया कि आप कॉल सेंटर का इस्तेमाल कर मतदाताओं को इस तरह के फोन करवा रही है। खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये कॉल सात संसदीय क्षेत्रों के मतदाताओं को किए गए हैं अैर ये शाम पांच बजकर 10 मिनट से शुरू हुए।

कॉल उठाते ही रिकॉर्डेड संदेश में मतदाताओं से पूछा जाता है कि वे किस पार्टी को वोट देंगे। डेढ़ घंटे बाद उन्हें फिर कॉल किया जाता है और बताया जाता है कि आप को 40 फीसदी से 50 फीसदी वोट मिलने वाला है।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस मामले में चुनाव आयोग के साथ ही दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से भी शिकायत की है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावशीला दीक्षितकांग्रेसआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष