लाइव न्यूज़ :

जया प्रदा को लेकर सपा नेता का आपत्तिजनक बयान- रामपुर की शामें बड़ी रंगीन हो जाएंगी अब तो

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 28, 2019 14:05 IST

Lok Sabha Election 2019: संभल से सपा नेता और आजम खान के करीबी कहे जाने वाले फिरोज खान ने रामपुर से बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। फिरोज खान ने कहा कि अब तो रामपुर के लोगों की शामें रंगीन हो जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसपा नेता ने जया प्रदा को लेकर दिया आपत्तिजनक बयानसपा नेता ने कहा- अब रामपुर की शामें रंगीन हो जाएंगी

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जया प्रदा को रामपुर से उम्मीदवार बनाया है। वह दो बार समाजवादी पार्टी में रहकर इस सीट से सांसद रह चुकी हैं। अब बीजेपी से चुनाव लड़ने पर समाजवादी पार्टी नेताओं द्वारा जया को लेकर आपत्तिजनक बयान सामने आ रहे हैं। जया को लेकर आपत्तिजनक बयान देने वालों में संभल के समाजवादी पार्टी नेता फिरोज खान भी शामिल हो गए।

फिरोज खान ने कहा, ''एक दिन बस में जा रहा था.. तो उनका (जया प्रदा) काफिला जा रहा था.. जाम लगा था तो मैंने बस में से उतरकर उनको देखने की कोशिश की.. और ये भी हो सकता है कि जाम खुलवाने के लिए कहीं ठुमका न लगा दें ये.. बड़ी अजीब-अजीब सी बात है और रामपुर में तो.. रामपुर की शामें बड़ी रंगीन हो जाएंगी अब तो.. जब चुनावी माहौल चलेगा..।''

आजम खान के करीबी कहे जाने वाले फिरोज खान ने आगे कहा, ''रामपुर के लोग भी बहुत माशाअल्लाह अच्छे हैं.. सुलझे हुए हैं.. हालांकि सूझबूझ के हैं क्योंकि रामपुर में माली हालत में साहब ने इतना काम कराया है तो वोट तो वो समाजवादी पार्टी को ही देंगे रामपुर के लोग.. पूरे लोकसभा के.. लेकिन अपने मजे लूटने में वो कसर इस वक्त छोड़ेंगे नहीं क्योंकि उन्हें एक दफे मौका मिला है.. तो यही कहेंगे कि भई अब पैरों में घुंघरू बंधा दो तो फिर मेरी चाल और ठुमके देख लो.. तो शामें तो वहां की खूब रंगीन होंगी।''

फिरोज खान यहीं नहीं थमे, उन्होंने कहा, ''मुझे ये डर है कि मेरे क्षेत्र के लोग भी कहां शामें अपनी खूबसूरत करने को वहां न चले जाएं..।'' बता दें कि 2004 और 2009 में जया प्रदा सपा के उम्मीदवार को तौर पर रामपुर से सांसद रह चुकी हैं। इस बार समाजवादी पार्टी के आजम खान से उनका सामना होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जयाप्रदाउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019रामपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतUP Elections: अभिनेत्री जयाप्रदा को विधानसभा चुनावों में भाजपा से मिलेगा मौका? पंकज चौधरी और अपर्णा यादव से की मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए